/newsnation/media/media_files/2026/02/24/holi-2026-weather-2026-02-24-13-15-46.jpg)
प्रतिकात्मक फोटो
Holi 2026 Weather: उत्तर भारत में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. IMD के अनुसार होली पर फिल्हाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. 1 से 5 मार्च के बीच उत्तर भारत के दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि में मौसम साफ रहेगा.
मार्च के पहले सप्ताह में आसमान रहेगा साफ
मार्च के पहले सप्ताह में आसमान साफ रहने और दिन के समय तेज धूप निकलने के आसार हैं. इस बीच भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी रहेगी लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है.मौसम विभाग के अनुसार 1 से 5 मार्च के बीच दिल्ली-NCR में दिन का अधिकतम तापमान 29-32°C तक पहुंचेगा जो सामान्य से 3-5°C ज्यादा है वहीं, इस बीच न्यूनतम तापमान 14-16°C तक रहने की संभावना है.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 23, 2026
मुख्य बिंदु
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस हफ़्ते अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है।
एक नया कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
Highlights
Maximum… pic.twitter.com/WCqmclfGfq
हल्की गर्मी से होली के रंग खिलेंगे
IMD के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में दिल्ली-NCR में दिन का अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंचेगा जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन में अधिकतम तापमान 33°C पहुंच सकता है यहां मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा.
इन राज्यों में रात में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के अलावा होली पर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में तापमान 31 से 34°C तक रहने के आसार हैं. इसी तरह महाराष्ट्र (मुंबई, पुणे) में अधिकतम तापमान 32-34°C दिन, 20-22°C रात में रहने की संभावना है. वहीं, पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बादल हो सकते हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा .
बारिश हुई कम, नहीं दिख रही प्री-मॉनसून एक्टिविटी
IMD के अनुसार जनवरी-मार्च 2026 में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है और शुरुआती मार्च में प्री-मॉनसून एक्टिविटी अभी नहीं दिख रही. दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन होली पर उत्तर भारत में मौसम परफेक्ट ड्राई और सनी रहेगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us