होली 2026: आप नेता अशोक मित्तल की ‘#EkMutthiGulaal’ अपील, शहीदों के सम्मान में रंगों का राष्ट्रवादी संकल्प

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आमतौर पर उमंग, मेल-मिलाप और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार इसकी गूंज में कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति का स्वर भी शामिल हो गया है.

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आमतौर पर उमंग, मेल-मिलाप और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार इसकी गूंज में कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति का स्वर भी शामिल हो गया है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
aap ashok mittal

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आमतौर पर उमंग, मेल-मिलाप और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार इसकी गूंज में कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति का स्वर भी शामिल हो गया है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने देशवासियों से अपील की है कि होली के उत्सव के बीच शहीदों के सम्मान का एक संकल्प जरूर लिया जाए.

Advertisment

डॉ. मित्तल का कहना है कि हम जिस आज़ादी में सांस लेते हैं और जिन त्योहारों को निर्भय होकर मनाते हैं, वह उन वीर जवानों के त्याग का परिणाम है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. ऐसे में होली के रंगों में एक रंग शहादत और कृतज्ञता का भी होना चाहिए.

‘एक मुट्ठी लाल गुलाल’ का प्रतीकात्मक संदेश

उन्होंने सुझाव दिया कि इस होली पर जब भी लोग रंग खेलें, तो एक मुट्ठी लाल गुलाल आसमान की ओर उछालें. यह एक छोटा-सा प्रतीक होगा उन शहीदों के नाम, जिनकी बदौलत देश सुरक्षित है. उनके मुताबिक, यह कदम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी है.

डॉ. मित्तल ने कहा, 'रंग केवल उत्सव के नहीं, बल्कि संकल्प के भी होते हैं. यदि हर परिवार, हर मोहल्ला और हर शहर इस भावना से जुड़ जाए, तो यह एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है.'

पंजाब की वीरभूमि को विशेष आह्वान

उन्होंने खास तौर पर पंजाब की जनता का जिक्र करते हुए कहा कि यह वह धरती है जिसने देश को अनगिनत वीर सपूत दिए हैं. पंजाब की मिट्टी में शौर्य और बलिदान की परंपरा रची-बसी है. ऐसे में इस बार होली का एक रंग उन जवानों के नाम जरूर होना चाहिए, जिन्होंने सीमा पर डटकर देश की हिफाजत की.

राजनीति से ऊपर राष्ट्रभाव

आम आदमी पार्टी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देशहित और जनसेवा सर्वोपरि हैं. शहीदों का सम्मान केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे जनभागीदारी और सामूहिक भावना से जोड़ना चाहिए.

#EkMutthiGulaal अभियान को उन्होंने एक भावनात्मक पहल बताया, जो सोशल मीडिया से निकलकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचे. होली की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. मित्तल ने कहा कि इस बार रंगों के साथ दिलों में भी देशभक्ति का रंग घुलना चाहिए शहीदों को नमन, देश को प्रणाम और एकता का संदेश ही इस होली का सच्चा अर्थ है.

यह भी पढ़ें - अनुराग ढांडा का आरोप, 'महिलाओं के लिए पिछले बजट में आवंटित 5000 करोड़ में से केवल 12 प्रतिशत खर्च'

INDIA
Advertisment