आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी के विधायक भाजपा में शामिल
आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी के विधायक भाजपा में शामिल
अमरावती:
गुडुर निर्वाचन क्षेत्र से आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य और तिरुपति के पूर्व सांसद वेलागापल्ली वरप्रसाद राव नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
वाईएसआरसीपी ने आगामी चुनावों के लिए वरप्रसाद राव को टिकट देने से इनकार कर दिया था।
वह 2014 में वाईएसआरसीपी के टिकट पर तिरुपति लोकसभा सीट से चुने गए थे। पार्टी ने उन्हें 2019 में गुडूर विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से खड़ा किया था। उन्होंने 45 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की।
भाजपा में शामिल होने के बाद वरप्रसाद ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह प्रधानमंत्री के अधीन काम करने का मौका पाकर खुश हैं।
वरप्रसाद ने तिरुपति के लोगों की सेवा करने का एक और मौका देने के लिए भाजपा को धन्यवाद दिया। संभावना है कि भाजपा उन्हें तिरूपति लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाएगी।
भाजपा आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना के साथ गठबंधन में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी को आठ लोकसभा और 10 विधानसभा सीटें आवंटित की गई हैं।
भाजपा ने 1999 में टीडीपी के साथ गठबंधन में तिरूपति लोकसभा सीट जीती थी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें