राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस के लिए रवाना
राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस के लिए रवाना
नई दिल्ली:
12 जनवरी को होने जा रहे इस समारोह में भारतीय जल सेना का दस्ता हिस्सा लेगा। इसके अलावा इसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के दो जहाज - आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी हिस्सा लेकर इसकी शोभा बढ़ाएंगे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, यह कदम भारत और मॉरिशस के संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरिशश के दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रपति विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगी।
इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ के साथ मिलकर 14 भारत समर्थित परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगी। यह भारत की विकास साझेदारी के बढ़ते विस्तार और बहुआयामी स्वरूप को प्रदर्शित करता है।
राष्ट्रपति मुर्मू से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुगनॉथ के साथ मिलकर अगालेगा द्वीप में छह अन्य सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ हवाई पट्टी और एक घाट का उद्घाटन किया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पिछले हफ्ते कहा था, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छठी ऐसी राष्ट्रपति हैं, जो 2000 के बाद से राष्ट्रीय दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रही हैं। राष्ट्रपति का मॉ़रिशस दौरा दोनों देशों के बीच बहुकालीन और चिरस्थायी रिश्ते को रेखांकित करता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दौरान अपनी समकक्ष पृथ्वीराजसिंग रूपन और प्रधानमंत्री जुगनॉथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।
इसके अलावा, वह मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य महत्वपूर्ण मॉरीशस नेताओं से मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति उन प्रमुख द्विपक्षीय समझौतों के आदान-प्रदान के भी गवाह बनेंगी जो दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संस्थागत सहयोग और क्षमता निर्माण सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।
इसके अलावा राष्ट्रपति पैम्पलेमोसेस बॉटनिकल गार्डन में मॉरिशस के नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद वह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर भी जाएंगी।
राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान अप्रवासी घाट भी जाएंगी। बता दें कि यहीं पर सबसे पहले भारतीय अनुबंधित श्रमिक पहुंचे थे। इसके बाद वो अंतरमहाद्वीपीय दासता संग्रहालय और पवित्र गंगा तालाब भी जाएंगी।
इसके अलावा, वह मॉरीशस विश्वविद्यालय में मॉरीशस के युवाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और महात्मा गांधी संस्थान में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें