आईपीओ की संख्या 2023 में छह साल के उच्चतम स्तर पर रही
आईपीओ की संख्या 2023 में छह साल के उच्चतम स्तर पर रही
नई दिल्ली:
हालाँकि, 2023 में आईपीओ कुल राशि 7.10 अरब डॉलर रही जो में 2022 की तुलना में नौ फीसदी से ज्यादा कम है। वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने अकेले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) जैसी बड़ी कंपनी के आईपीओ से 205 अरब रुपये से अधिक जुटाए थे।
संख्या के लिहाज से 2023 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों की संख्य़ा एक साल पहले के मुकाबले 65 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई।
दुनिया भर के अन्य प्रमुख बाजारों में गतिविधि धीमी होने देश में आईपीओ में उछाल देखा गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में वैश्विक स्तर पर आईपीओ की संख्या 15 प्रतिशत गिरकर 1,429 हो गई और कुल लेनदेन मूल्य में 33.6 फीसदी की भारी गिरावट आई।
जनवरी में जारी पीडब्ल्यूसी रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में आईपीओ आय के मामले में भारत ने वैश्विक बाजारों में तीसरा स्थान हासिल किया, जो पूंजी के स्रोतों में बदलाव और स्थानीय बाजारों के परिपक्व होने का संकेत देता है। पेशेवर सेवा फर्म ने कहा कि भारत का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) नवंबर 2023 में बाजार पूंजीकरण के मामले में हांगकांग को पीछे छोड़कर चार लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें