धमकी देने या फिरौती मांगने पर कानून में क्या है सजा? बॉलीवुड में गैंगस्टरों की धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

Bollywood gangster threats: नियमों के अनुसार धारा 506 (Punishment for Criminal Intimidation) साधारण धमकी पर 2 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों लगाया जा सकता है.

Bollywood gangster threats: नियमों के अनुसार धारा 506 (Punishment for Criminal Intimidation) साधारण धमकी पर 2 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों लगाया जा सकता है.

author-image
Amit Kasana
New Update
Bollywood gangster threats, Lawrence Bishnoi gang extortion, Mumbai police meeting celebrities threats, Ranveer Singh threat WhatsApp, Aayush Sharma Proton Mail threat, Bollywood death threats 2026, Criminal intimidation IPC 506,  Extortion laws India Section 384 386,  Mumbai Crime Branch Bishnoi gang

प्रतिकात्मक फोटाे

Bollywood gangster threats: बॉलीवुड की चमक-दमक वाली दुनिया इन दिनों गैंगस्टरों की धमकियों से डरी हुई है. हाल ही में रणवीर सिंह को whatsapp पर करोड़ों की फिरौती मांगते हुए धमकी भरा नोट मिला. जबकि आयुष शर्मा (सलमान खान के साले) को प्रोटॉन मेल के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकी मिली है. इससे कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई. 

Advertisment

इन घटनाओं से मुंबई पुलिस सकते में है, पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर फिरौती के लिए कई  फिल्मी सितारों को टारगेट कर सकते हैं. मायानगरी में बढ़ती धमकियों की घटनाओं को देखते हुए मुंबई पुलिस ने आज (12 फरवरी 2026) एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए. 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके अलग-अलग गुटों पर शक 

जानकारी के अनुसार बैठक का मकसद इन धमकियों के पीछे के गैंग्स की पहचान, जांच तेज करना और सितारों की सुरक्षा बढ़ाना है. सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की अभी तक की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके अलग-अलग गुटों (जैसे शुभम लोंकर फ्रैक्शन) का हाथ इन मामलों में संदिग्ध है. इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि मुंबई पुलिस ऐसे तत्वों को बख्शेगी नहीं और सख्त कार्रवाई करेगी, जो बॉलीवुड के लोगों को धमकी देंगे. 

धमकी देने या फिरौती मांगने पर भारतीय कानून में क्या-क्या प्रावधान लागू होते हैं

आइए, आपको बताते हैं कि किसी को धमकी देने या फिरौती मांगने पर भारतीय कानून में क्या-क्या प्रावधान लागू होते हैं? जानकारी के अनुसार भारतीय दंड संहिता (IPC) में ऐसी धमकियों को गंभीर अपराध माना जाता है. जो इन धाराओं में दर्ज की जाती हैं. कानून के जानकारों के अनुसार धारा 503 (Criminal Intimidation) किसी व्यक्ति को उसकी जान, बदनामी या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना ताकि वह डर जाए और कोई ऐसा काम करे या न करे जो वह कानूनी रूप से बाध्य नहीं है.

किसे दी जाती है 7 साल की सजा

नियमों के अनुसार धारा 506 (Punishment for Criminal Intimidation) साधारण धमकी पर 2 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों लगाया जा सकता है. लेकिन अगर धमकी जान से मारने, गंभीर चोट पहुंचाने, संपत्ति जलाने, आजीवन कारावास वाले अपराध या महिला की पवित्रता पर सवाल उठाने की हो तो सजा 7 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकती है. इसके अलावा मौत की धमकी इसी के तहत आती है और ये संज्ञेय (cognizable) अपराध है.

जेल के साथ लगाया जाता है भारी जुर्माना

धारा 383 (Extortion) में डर पैदा करके (जान-माल की धमकी से) किसी से संपत्ति, मूल्यवान सुरक्षा या दस्तावेज जबरन हासिल करना आता है. धारा 384 (Punishment for Extortion) में फिरौती मांगने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है. धारा 386 में मौत या गंभीर चोट की धमकी देकर फिरौती मांगने पर 10 साल तक की सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है. धारा 387 में मौत या गंभीर चोट की आशंका पैदा करके फिरौती के इरादे से धमकाने पर 7 साल तक की कैद और जुर्माना लगता है. बता दें ये अपराध ज्यादातर संज्ञेय और गैर-जमानती होते हैं. पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत FIR दर्ज करती है. फिर साइबर ट्रेसिंग करती है और MCOCA जैसे सख्त कानून भी लगा सकती है. 

ये भी पढ़ें: पति संग स्पॉट हुईं करीना, तो उड़ने लगी प्रेग्नेंसी की अफवाह, जानें क्यों एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट बोल रहे लोग?

bollywood
Advertisment