पति संग स्पॉट हुईं करीना, तो उड़ने लगी प्रेग्नेंसी की अफवाह, जानें क्यों एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट बोल रहे लोग?

Kareena Kapoor Third Pregnancy Rumours: करीना कपूर खानको लेकर खबरें आ रही हैं कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. चलिए जानते हैं, ऐसा क्यों कहा जा रहा है.

Kareena Kapoor Third Pregnancy Rumours: करीना कपूर खानको लेकर खबरें आ रही हैं कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. चलिए जानते हैं, ऐसा क्यों कहा जा रहा है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Kareena Kapoor (1)

Kareena Kapoor Photograph: (yogen shah)

Kareena Kapoor Third Pregnancy Rumours: करीना कपूर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अपनी फिल्मों के लिए तो करीना चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर खबरें उड़ रही हैं कि करीना तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है.  तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की असली सच्चाई क्या है?

Advertisment

क्यों उड़ी करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह?

दरअसल, हाल ही में करीना कपूर खान को पति सैफ अली खान के साथ एक इवेंट में स्पॉट किया गया था. इस कपल को साथ में देखने के बाद से ही अफवाहें फैलने लगी कि करीना तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं और सैफ अली खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं. हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वहीं, करीना कपूर, सैफ या फिर उनके परिवार की ओर से भी अभी तक इन खबरों को लेकर कंफर्म नहीं किया गया है. 

दो बेटों की मां हैं करीना

बता दें, करीना और सैफ के दो बेटे हैं. एक्ट्रेस का पहला बेटा तैमूर साल 2016 में पैदा हुआ थी. फिर साल 2021 मे एक्ट्रेस ने अपने छोटे बेटे जेह को जन्म दिया था. वहीं, करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म क्रू और सिंघम अगेन में नजर आई थीं. वहीं, अब वह मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में नजर आएंगी. फिल्म में करीना के अपोजिट पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- 'Munna Bhai 3' को लेकर राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट, '3 Idiots' के सीक्वल का भी बताया सच

Saif Ali Khan Kareena Kapoor
Advertisment