/newsnation/media/media_files/2026/02/11/3-idiots-munna-bhai-mbbs-2026-02-11-10-17-25.jpg)
3 Idiots-Munna Bhai MBBS Photograph: (Vinod Chopra Films)
Rajkumar Hirani on Munna Bhai 3 and 3 Idiots Sequel: फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'मुन्ना भाई' और '3 इडियट्स' को फैंस ने काफी पसंद किया है. ये फिल्में लोगों के जहन में इस कदर उतरी हैं कि आज भी लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं. 'मुन्ना भाई' का तो दूसरा पार्ट भी आया था, और उसे भी लोगों ने प्यार दिया. इस बीच अब राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई 3' और '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर अपडेट दिया है.
'मुन्ना भाई 3' को लेकर क्या बोले राजकुमार?
वैरायटी इंडिया से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई 3' (Munna Bhai 3) को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा- 'मेरे पास इस समय कई आइडियाज हैं. मैं इस समय दोनों ही फिल्मों पर काम कर रहा हूं. मैं 'मुन्ना भाई' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं. मेरे पास एक आईडिया था, जिसे बड़े स्केल पर दिखाया गया था लेकिन मुझे खुद भी अभी तक इसकी परफेक्ट एंडिंग नहीं मिल रही है.' वहीं, इस बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि वो '3 इडियट्स' के सीक्वल को बनाने के बारे में भी सोच रहे हैं.
3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर फैली खबर
राजकुमार हिरानी ने इस बातचीत में '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर भी इशारा दिया. उन्होंने बताया- '3 इडियट्स के सीक्वल को बनाने का आईडिया एकदम आया था. मुझे नहीं पता कि यह बात इतनी फैल कैसे गई. यह अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही इसकी स्क्रिप्ट पर जारी कर दिया जाएगा. इसके बनने से पहले ही इसकी खबर बहुत फैल चुकी है.' बता दें, राजकुमार हिरानी ने आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन किया था. हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
ये भी पढ़ें- सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए ये सेलेब्स, क्या अब जेल से रिहा हो जाएंगे एक्टर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us