सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए ये सेलेब्स, क्या अब जेल से रिहा हो जाएंगे एक्टर?

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी बीच कई सेलेब्स एक्टर की मदद के लिए उतरे हैं. सोनू सूद के बाद अब एक और शख्स ने पैसे देने का ऐलान किया है.

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी बीच कई सेलेब्स एक्टर की मदद के लिए उतरे हैं. सोनू सूद के बाद अब एक और शख्स ने पैसे देने का ऐलान किया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rajpal Yadav (2)

Rajpal Yadav Photograph: (Rajpal Yadav (Instagram))

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद है. दरअसल,  एक्टर को एक दशक पुराने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को ऑफिसर्स के सामने सरेंडर कर दिया. अब इस कठिन समय में एक्टर की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं. पहले सोनू सूद, फिर तेजप्रताप यादव और अब जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने भी एक्टर की मदद का ऐलान किया है.

Advertisment

करोड़ों की मदद करेंगे  इंद्रजीत सिंह

जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह (Indrajeet Singh) ने राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है. . इंद्रजीत सिंह ने कहा- 'सोशल मीडिया के जरिए हमें राजपाल यादव जी के दुख और तकलीफ के बारे में पता चला. ये जानकर बहुत दुख हुआ. राजपाल यादव जी सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं. ऐसे मुश्किल समय में हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके और उनके परिवार के साथ खड़े रहें. मैं, Gem Tunes Family की तरफ से राजपाल भाई को 1,11,00,000 की आर्थिक मदद दे रहा हूं.'

इन सेलेब्स ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

https://www.newsnationtv.com/entertainment/rajpal-yadav-cheque-bounce-case-sonu-sood-inderjeet-singh-gurmeet-choudhary-krk-donate-money-help-actor-11095463

सबसे पहले  सोनू सूद (Sonu Sood) ने मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि यह किसी तरह की दया नहीं है, बल्कि सम्मान के साथ दी जाने वाली मदद है. फिर  टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी मदद के लिए आगे आए. हालांकि दोनों एक्टर्स ने ये नहीं बताया कि वो कितने रुपये की मदद करेंगे. इसके बाद जनशक्ति जनता दल पार्टी के मुखिया तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये देने की बात कही. वहीं, केआरके ने भी सोशल मीडियापर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया कि वो राजपाल यादव को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के लिए तैयार हैं. 

क्या जेल से रिहा हो जाएंगे एक्टर?

बता दें, राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिये थे. फिल्म नहीं चली और एक्टर कर्ज नहीं चुका पाए. समय के साथ ब्याज लगता गया और ये रकम 9 करोड़ रुपये हो गई और एक्टर ने जो चेक भी दिए थे वो बाउंस हो गए. ऐसे में राजपाल यादव को जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा. लेकिन अब जिस तरह से इंडस्ट्री उनके समर्थन में एकजुट हो रही है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में उन्हें राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- जेल जाने से पहले ये थे राजपाल यादव के आखिरी शब्द, इंडस्ट्री के लोगों की ओर किया इशारा

sonu sood Rajpal Yadav
Advertisment