/newsnation/media/media_files/2026/02/23/mukul-rai-2026-02-23-08-12-08.jpg)
mukul rai
Mukul Roy Passes Away: तृणमूल कांग्रेस के बड़े चेहरे और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का रविवार देर रात को निधन हो गया है. उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में देर रात करीब 1:30 बजे अंतिम सांस ली. उनके बेटे सुवरंगशु रॉय ने मीडिया को बताया, 'हमें अस्पताल से इस बात की सूचना मिली. दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया. वे बीते 20 महीनों से अस्पताल में भर्ती थे.' मुकुल रॉय 71 वर्ष के थे. वे जून 2024 से गंभीर बीमारी के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. इस दौरान में वे कोमा में थे.
टीएमसी का बड़ा चेहरा
मुकुल रॉय को ममता बनर्जी के बाद पार्टी के बड़े चेहरे के रूप में देखा जाता रहा है. वे अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में दूसरे सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे. तृणमूल कांग्रेस पार्टी के गठन के वक्त से ही वे ममता बनर्जी के करीब थे. तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य के रूप में पार्टी के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते थे. बीते कई दशकों से उनका राज्य और राष्ट्रीय राजनीति दोनों में खासा योगदान रहा है.
कुछ वक्त के लिए भाजपा में हुए थे शामिल
अपने राजनीतिक करियर में वे कुछ समय के लिए भारतीय जनता पार्टी में भी रहे. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया था. पश्चिम बंगाल से 18 सीटें जीती थीं. ऐसा माना जाता है कि भाजपा की इस सफलता में मुकुल रॉय का योगदान काफी अहम रहा था. इस जीत को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने खुद उनकी प्रशंसा की थी. उनके योगदान को सराहा था.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us