/newsnation/media/media_files/2026/02/10/narvane-book-2026-02-10-19-31-42.jpg)
Naravane Book Row: पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आने वाली किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. इस बीच नरवणे ने सोशल मीडिया पर प्रकाशक पेंगुइन इंडिया का बयान साझा करते हुए साफ किया कि किताब की अभी तक कोई भी आधिकारिक कॉपी प्रकाशित नहीं हुई है. उन्होंने संक्षेप में लिखा कि किताब की मौजूदा स्थिति यही है.
This is the status of the book. https://t.co/atLtwhJvl0
— Manoj Naravane (@ManojNaravane) February 10, 2026
प्रकाशक ने जारी किया बयान
प्रकाशक पेंगुइन इंडिया ने भी आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि किताब के प्रकाशन अधिकार उनके पास हैं, लेकिन अभी इसका औपचारिक प्रकाशन नहीं हुआ है. प्रकाशक ने बताया कि प्री-ऑर्डर का मतलब यह नहीं होता कि किताब प्रकाशित हो चुकी है. किसी किताब को तभी प्रकाशित माना जाता है जब उसकी आधिकारिक रिलीज हो.
पेंगुइन ने दी चेतावनी
प्रकाशन संस्था ने यह भी कहा कि किताब की कोई भी प्रिंट, डिजिटल या पीडीएफ कॉपी जनता के लिए जारी नहीं की गई है. अगर किसी वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर इसकी कॉपी उपलब्ध है, तो वह कॉपीराइट का उल्लंघन है. पेंगुइन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति किताब को साझा करना या प्रसारित करना गैरकानूनी है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
संसद में इस किताब का जिक्र
यह विवाद तब और बढ़ गया जब संसद में इस किताब का जिक्र हुआ. कुछ दिनों पहले संसद में चीन के साथ सीमा विवाद के संदर्भ में किताब का उल्लेख किया गया था, जिसके बाद इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. खबरें यह भी आईं कि कथित प्री-प्रिंट कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जिसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं.
बीजेपी नेताओं ने इस मामले पर क्या कहा?
नरवणे की किताब पर जारी विवाद के बीच BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “पेंगुइन ने एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने साफ-साफ कहा है कि जनरल नरवणे की ऑटोबायोग्राफी अभी तक किसी भी फॉर्मेट में पब्लिश नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा है कि यह कॉपीराइट वायलेशन है और वे सही एक्शन लेंगे. यह साफ है कि अपनी चालाकी और कैरेक्टर के हिसाब से राहुल गांधी ने एक बार फिर देश के सामने झूठ फैलाया है. वह जो किताब लेकर घूम रहे थे, वह नकली है. वह छपी नहीं है. राहुल गांधी ने पार्लियामेंट्री ट्रेडिशन और कानून को तोड़ा है. हम उनकी बुराई करते हैं. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.”
#WATCH Delhi: BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "Penguin has issued a public statement in which they have clearly stated that General Naravane's autobiography has not yet been published in any format... They have also stated that this is a copyright violation and they will take… pic.twitter.com/Yl3LxttWRm
— ANI (@ANI) February 10, 2026
वहीं बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पेंगुइन के कल के ट्वीट का जो सपोर्ट किया है, उससे अब यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी ने सदन में जो झूठ बोलने की कोशिश की थी, उसे उनकी तथाकथित पब्लिश हुई किताब के पब्लिशर और लेखक दोनों ने साफ तौर पर गलत बताया है.
#WATCH | Delhi: BJP MP Sudhanshu Trivedi said, "The endorsement given by former Army Chief General Manoj Mukund Naravane to yesterday's tweet by Penguin has now made it clear that the fiction Rahul Gandhi attempted to narrate on the floor of the House has been explicitly debunked… pic.twitter.com/C06l9Sm8gZ
— ANI (@ANI) February 10, 2026
कुल मिलाकर, किताब की आधिकारिक रिलीज से पहले ही उस पर चर्चा और विवाद बढ़ गए हैं, जबकि प्रकाशक और लेखक दोनों ने स्पष्ट किया है कि अभी किताब प्रकाशित नहीं हुई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us