/newsnation/media/media_files/2025/05/24/WerwBcctJ0mLucwhATlB.png)
NDA Female Cadets: नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए इतिहास रचने जा रहा है. इतिहास में ऐसा पहली बार महिला कैडेट्स एनडीए से पास आउट होंगी. 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड यानी पीओपी होगी. 17 महिलाएं इस बार पास होंगी, जो आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ज्वाइन करेंगी.
सुुप्रीम कोर्ट ने 2021 में महिलाओं को एनडीए की परीक्षा देने के लिए अनुमति देने का आदेश जारी किया था. इसके बाद यूपीएससी ने महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति दी. 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का एनडीए में सिलेक्शन हुआ.
NDA में 2022 से अब तक 126 महिलाएं शामिल हुईं
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मार्च 2025 में संसद में इस बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि 2022 में महिला कैडेट्स के पहले बैच को एंट्री दी गई. इसके बाद से अब तक एनडीए में 126 महिलाओं को एडमिशन मिला है. 121 महिलाएं अब भी ट्रेनिंग ले रही हैं. हालांकि, पांच कैडेट्स ने इस्तीफा दे दिया है. बता दें, 121 महिलाएं देश के 17 राज्यों से हैं. उनमें से एक कैडेट कर्नाटक से है. सबसे ज्यादा 35 महिलाएं हरियाणा से हैं. उत्तरप्रदेश की 28 महिलाएं, राजस्थान की 13 महिलाएं, महाराष्ट्र की 11 महिलाएं एनडीए में शामिल हैं. केरल से चार महिलाएं शामिल हैं. जिन पांच महिलाओं ने एनडीए से इस्तीफा दे दिया, उनमें हिमचाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और केरल से हैं.
ये खबर भी पढ़ें- महिला अधिकारियों में बहुत ईगो है: सैन्य रिपोर्ट में बताया गया- जूनियरों के साथ लेडी CO का रिलेशनशिप क्यों है टॉक्सिक; पढ़ें पूरी रिपोर्ट
आर्मी-नेवी और एयरफोर्स में इतने सारे कर्मचारी
संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, आर्मी में 12 लाख पुरुष हैं. जबकि महिलाएं सिर्फ सात हजार के आसपास ही हैं. एयरफोर्स में 1.5 लाख पुरुष हैं. महिलाओं की संख्या 1600 हैं. इंडियन नेवी में पुरुषों की संख्या 10 हजार है और महिलाओं की संख्या 700 है.
तीनों सेनाओं में कुल 9,118 महिला अधिकारी
भारत की तीनों सेनाओं में कुल मिलाकर 9,118 महिलाएं हैं. महिलाएं भारतीय सुरक्षाबल में अहम जिम्मेदारियां निभा रही हैं. महिलाएं आज जेट्स, सैन्य जहाजों से लेकर स्पेशल ऑपरेशन में शामिल होकर दुश्मनों के दांत खट्टे कर रही हैं.
ये खबर भी पढ़ें- ‘काली माता जैसी हमें महिला अधिकारी चाहिए’, आर्मी चीफ बोले- सशस्त्र बलों में उनकी संख्या बढ़ाने पर विचार जारी