EC ने इन पांच राज्यों में चुनाव कराने की तैयारी शुरू की, मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है ऐलान

चुनाव आयोग कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियां में जुट गया है. असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आयोग जल्द अपनी टीमों को रवाना कर सकता है

चुनाव आयोग कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियां में जुट गया है. असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आयोग जल्द अपनी टीमों को रवाना कर सकता है

author-image
Mohit Saxena
New Update
election commission

असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बताया जा रहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में ही इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है. साल 2021 में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे. ऐलान 26 फरवरी हुआ था.  

Advertisment

इस बार राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को देखते हुए इसे कुछ आगे बढ़ाने के आसार हैं. पांचों राज्यों की चुनावी तैयारियों को जांचने को लेकर आयोग 15 फरवरी के बाद अपना दौरा शुरू कर सकता है. आयोग ने दौरे से पहले जमीनी स्तर पर अधिकारियों को इन राज्यों में भेजना आरंभ कर दिया है. 

पर्यवेक्षकों के साथ चुनाव आयोग की बैठक

बताया जा रहा है कि आयोग की टीम असम में मौजूद है. इस तरह से अन्य राज्यों में भी टीमें रवाना होंगी. चुनावी तैयारियों के क्रम में आयोग ने बीते दिनों पांचों राज्यों में तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों के संग बैठक की. आयोग के मुताबिक, इन पांच राज्यों में असम की अंतिम वोटर सूची 10 फरवरी हो सामने आएगी. इसी तरह बंगाल, केरल, पुडुचेरी की 14 फरवरी आएगी. तमिलनाडु की 17 फरवरी को सामने आने वाली है. इसके बाद आयोग इन राज्यों में तैयारियों की समीक्षा करेगी.  

मार्च में ऐलान होने वाले इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सियासत के लिहाज से काफी अहम हैं. इनमें से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व केरल में विपक्षी दलों की सरकार है. वहीं असम और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार है. 

बाकी बचे राज्यों में भी जल्द ही शुरू होगा SIR

बिहार के बाद देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण कराने के बाद आयोग अब महाराष्ट्र, झारखंड़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्यों में जल्द SIR शुरू करने वाला है. 

ऐसा माना जा रहा है कि ऐलान मार्च में हो जाएगा. आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो अब जिन राज्यों में एसआइआर (SIR) का काम बाकी है, उन सभी राज्यों में एक साथ इसे कराया जाएगा. इसे हर साल में मई अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें: गौरव गोगोई का पाकिस्तान से कनेक्शन? हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों से गरमाई असम की सियासत; बोले- ‘एंटी-नेशनल हरकत है, करेंगे जांच’

election commission
Advertisment