Earthquake Today: भारत, बांग्लादेश, म्यांमार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कहां कितनी थी तीव्रता

Earthquake Today: भारत समेत दुनिया के कई देशों में बुधवार सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कहीं से भी किसी प्रकार का जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake Today: भारत समेत दुनिया के कई देशों में बुधवार सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कहीं से भी किसी प्रकार का जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Earthquake Today 11 Feb

कई देशों में सुबह-सुबह आया भूकंप Photograph: (File)

Earthquake Today: भारत समेत दुनिया के कई देशों में आज यानी बुधवार (11 फरवरी, 2026) को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन भूकंप के झटकों से लोग बुरी तरह से सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भारत में आज सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप 5.12 बजे आया.

Advertisment

बंगाल की खाड़ी में कितनी तीव्रता का भूकंप आया?

एनसीएस के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूंकप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र केन्‍द्र समुद्र की सतह से 10 KM नीचे बताया गया.  बंगाल की खाड़ी में आए इस भूकंप का प्रभाव अंडमान और निकोबार द्वीप के पास भी देखने को मिला. जहां तेज झटके महसूस हुए. भारत के साथ ही म्यांमार और बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. म्यांमार में आधी रात करीब 12.30 बजे भूकंप आया. बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भी बांगल की खाड़ी में भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई थी.

प्रशांत महासागर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज सुबह प्रशांत महासागर में भी भूकंप आया. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई. यह भूकंप 515 किमी की गहराई में आया. भूकंप का केंद्र दक्षिण प्रशांत महासागर में बताया गया.

म्यांमार में भी कांपी धरती

भारत के साथ ही म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को म्यांमार में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया. ये भूकंप 11 किलोमीटर की उथली गहराई में आया. जिसके चलते आफ्टशॉक्स का भी खतरा बना हुआ है. यानी देश में अभी भी भूकंप आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.7 तीव्रता से कांपी धरती

earthquake today
Advertisment