/newsnation/media/media_files/2026/02/18/delhi-ka-mausam-2026-02-18-15-35-06.jpg)
दिल्ली में बारिश के आसार Photograph: (NN)
देश की राजधानी समेत कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख भी रहा है, जहां पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें देखी गई हैं. आज सुबह से ही राजधानी में काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, रात में बारिश के संभवनाएं हैं.
राजस्थान में ओले गिरे
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरने से अचानक ठंडक बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है. वहीं, उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. बता दें कि अनुमान है कि रात में बारिश हो सकती है.
अगले 2 दिनों में बढ़ेगी गर्मी
ठंड के बीच अब गर्मी भी दस्तक देने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. केरल के कोच्चि में तापमान पहले ही 36.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो देश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा है.
मछुआरों के लिए चेतावनी
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके श्रीलंका की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके चलते मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 18 से 23 फरवरी के बीच बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका तट के आसपास न जाएं.
दिल्ली-NCR का हाल
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज (18 फरवरी) बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है. आने वाले दिनों में आसमान साफ होने के साथ ही धूप तेज होगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Kal ka Mausam: कल कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us