/newsnation/media/media_files/2025/12/05/kal-ka-mausam-2025-12-05-19-33-56.jpg)
Kal ka Mausam: (Grok AI)
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है. यहां धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है. पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, जिससे लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि, सुबह और शाम को ठंडक महसूस हो रही है. इस वक्त हल्की धुंध और कोहरा रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हवाओं की स्पीड तेज होने की वजह से पॉल्यूशन के लेवल में मामूली कमी देखी जा रही है.
जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है
मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह से उत्तरी भागों से दो पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है, जिस वजह से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी. खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश की वजह से मौसम बदल सकता है. इसके अलावा, हिमाचल के अधिकांश भागों में सर्दी का असर बाकी है. अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. यहां बादल छाए रह सकते हैं लेकिन 16 के बाद पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है. उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों के कई क्षेत्रों में पारा -10 से भी नीचे है. यहां पहाड़ बर्फ से ढंके हुए हैं.
यूपी-बिहार का मौसम
तापमान उत्तर प्रदेस और बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है. खास तौर पर उत्तर प्रदेश में गर्मी महसूस होने लगी है. शाम और सुबह को हटा दें तो मौसम सुहाना होने लगा है. बुंदेलखंड के कई जिलों में तो तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है. बिहार में भी लोगों को अब सर्दी से राहत मिल रही है. आने वाले एक सप्ताह में गर्मी का असर तेज हो सकता है.
वीडियो में देखें कल कैसा रहेगा मौमस
12 फरवरी 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#WeatherUpdate#WesternDisturbance#Rainfall#Snowfall#Temperature#DenseFog#HotandHumid@moesgoi@airnewsalerts@DDNational@ndmaindia@ICRER_MHApic.twitter.com/dJwsMRiHZE
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 12, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us