/newsnation/media/media_files/2026/01/13/lohri-celebration-2026-01-13-23-09-31.jpg)
Lohri Celebration
Lohri Celebration 2026: देश के विभिन्न हिस्सों में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया. उत्तर भारत में खास तौर पर इस पर्व ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक एकता की सुंदर तस्वीर पेश की.
दिल्ली में कैसा रहा लोहड़ी
दिल्ली में लोहड़ी का जश्न खास रहा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा भवन में लोहड़ी मनाई, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस आयोजन में लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और अग्नि के चारों ओर परिक्रमा ने माहौल को उत्सवमय बना दिया.
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta celebrates Lohri at Haryana Bhawan in Delhi with Union Minister Manohar Lal Khattar amongst other dignitaries.
— ANI (@ANI) January 13, 2026
(Video: Delhi CMO) pic.twitter.com/0KMRlspjd3
हिमाचल में सीएम सक्खू ने परिवार संग की पूजा
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/13/himachal-cm-sakhu-celebrates-lohri-2026-01-13-22-55-42.jpg)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित ओकओवर में अपने परिवार के साथ लोहड़ी के अवसर पर पूजा-अर्चना की. यह आयोजन पारिवारिक और आध्यात्मिक भावना से जुड़ा रहा.
यूपी में भी दिखा गजब का उत्साह
उत्तर प्रदेश में भी लोहड़ी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. नोएडा में लोगों ने पारंपरिक अंदाज़ में अलाव जलाकर पर्व मनाया. वहीं अयोध्या में पंजाबी समुदाय ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में लोहड़ी मनाई. यहां अलाव जलाया गया, प्रसाद वितरित हुआ और परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया गया.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/13/noida-lohri-2026-01-13-22-54-11.jpg)
पंजाब और हरियाणा में दिखी लोहड़ी की धूम
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/13/punjab-and-haryana-lohri-2026-01-13-22-52-27.jpg)
पंजाब में लोहड़ी का उत्साह चरम पर रहा. अमृतसर में लोगों ने भांगड़ा और गिद्धा कर पर्व का आनंद लिया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के साथ पंजाब लोक भवन में लोहड़ी मनाई. यह आयोजन राजनीतिक सौहार्द का भी प्रतीक बना.
यह भी पढ़ें: Lohri 2026: सावधान! आज लोहड़ी की रात अग्नि में भूलकर भी ना डालें ये चीजें, वरना रातों-रात पलट सकती है किस्मत
जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों का भी दिखा जोश
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/01/13/crpf-personnel-celebrate-lohri-2026-01-13-22-49-00.jpg)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने भी लोहड़ी पूरे जोश के साथ मनाई. दक्षिण कश्मीर में जवानों ने अलाव के चारों ओर गीत गाकर और मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं. कुल मिलाकर, लोहड़ी ने इस बार भी देशभर में एकता, परंपरा और उत्साह का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें: Lohri 2026 Katha: इस कथा के बिना अधूरी मानी जाती है लोहड़ी की पूजा, जीवन में बना रहता है खुशहाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us