/newsnation/media/media_files/2026/02/24/iyc-president-uday-bhanu-2026-02-24-10-30-04.jpg)
यूथ क्रांगेस प्रमुख उदय भानु गिरफ्तार Photograph: (IANS)
Uday Bhanu Arrested: यूथ कांग्रेस के प्रमुख उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. बता दें कि भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया था. उसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और उनकी 7 दिनों की रिमांड मांगी. लेकिन कोर्ट ने पुलिस को चार दिनों की रिमांड दे दी.
पूछताछ के बाद की गई उदय भानु की गिरफ्तारी
बता दें कि गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने में बुलाया था. जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई. उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि एआई समिट में हुए प्रदर्शन को लेकर सभी जानकारी उदय भानु चिब के पास थी या कहीं इस प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा रखने में उनका अहम योगदान था.
Delhi: Indian Youth Congress National President Uday Bhanu Chib, who was arrested in connection with the Youth Congress protest at the AI Summit, has been brought to Patiala House Court pic.twitter.com/xIbgy6A9DL
— IANS (@ians_india) February 24, 2026
कोर्ट में उदय भानु की 7 दिन की मांगी रिमांड
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उदय भानु ने सहयोग नहीं किया. इस दौरान उन्होंने ज्यादातर सवालों को टालने की कोशिश की या जवाब देने से मुकर या फिर उनको भटकाने की कोशिश की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को उदय भानु के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले है. इसी के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. जहां उनकी 7 दिनों की रिमांग मांगी गई है.
ये भी पढ़ें: 'नई टेक्नोलॉजी बनाता और उसे तेजी से अपनाता है भारत', इंडिया AI समिट को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी
अब तक 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी
बता दें कि इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट के दौरान कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार की नीतियों और AI से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की. साथ ही जमकर हंगामा भी किया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सार्वजनिक शांति भंग करने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें उदय भानु चिब भी शामिल हैं. गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने रातभर उनसे पूछताछ की.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us