Congress Protest in AI Summit: भारत मंडपम में अर्धनग्न प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Congress Protest in AI Summit: इंडिया एआई समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में हुए यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Congress Protest in AI Summit: इंडिया एआई समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में हुए यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Delhi-police-action

Congress Protest in AI Summit: दिल्ली पुलिस ने इंडिया एआई समिट 2026 के दौरान हुए अर्धनग्न प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को आज (20 फरवरी) पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने एफआईआर में सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मियों से मारपीट और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं.

Advertisment

इंडिया एआई समिट में हंगामा

यह घटना भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुई. बताया गया कि 20 से 30 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक एक हॉल में पहुंचे और हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कुछ कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए. हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने पहुंचाया.

जांच में हुआ खुलासा

जांच में खुलासा हुआ है कि प्रदर्शन की पहले से योजना बनाई गई थी. आरोपियों ने शुरुआत में काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर अंदर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन सख्त सुरक्षा जांच के डर से प्लान बदल दिया. बाद में उन्होंने टी-शर्ट पर स्टिकर प्रिंट करवाकर प्रवेश किया. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि स्टिकर कहां छपवाए गए और इस साजिश में और कौन लोग शामिल हैं. मुख्य आरोपी की पहचान बिहार के सोनपुर निवासी कृष्णा हरि के रूप में हुई है.

भाजपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन की योजना पहले से बनाई गई थी. वहीं अन्य नेताओं ने इसे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया. मामले की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में BJP सरकार का 1 साल पूरा, सीएम रेखा गुप्ता में पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Delhi NCR News India AI Summit 2026
Advertisment