'सिर्फ कांग्रेस हाईकमान के फैसले को मानेंगे', कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर बोले सिद्धारमैया

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को होने वाला है. वही मान्य होगा. उन्होंने मीडिया से बार-बार एक ही सवाल पूछने पर नाराजगी जताई.

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को होने वाला है. वही मान्य होगा. उन्होंने मीडिया से बार-बार एक ही सवाल पूछने पर नाराजगी जताई.

author-image
Mohit Saxena
New Update
siddaramaiah

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन अटकलें तेज हो चुकी हैं. इस बीच सीएम सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि वे सिर्फ कांग्रेस हाईकमान के फैसले को मानने वाले हैं. उन्हीं की चलने वाली है. हावेरी में सीएम ने साफ-साफ कहा कि इस मामले पर वे बार-बार सफाई नहीं देने वाले हैं.  जब पार्टी बुलाएगी तभी दिल्ली में जाएंगे. 

Advertisment

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दो टूक कहा कि पार्टी हाईकमान जो तय करेगी, वही अंतिम होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को हाईकमान का निर्णय मानना होगा. वह किसी और की टिप्पणी पर जवाब नहीं देने वाले हैं. सिद्धारमैया ने कहा कि मीडिया उनसे इस बारे में बार-बार सवाल न करे, क्योंकि इस मामले में अपनी बात को वह पहले ही रख चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब हाईकमान बुलाएगा तभी वह दिल्ली जाएंगे. 

सरकार आगे की दिशा में काम करती रहेगी

सीएम ने अपनी सरकार के कामकाज को लेकर जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव में किए गए वादों के तहत काम किया है. उन्होंने दावा किया कि बीते एक हजार दिनों में गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर कई कदम उठाए गए हैं. सरकार आगे की दिशा में काम करती रहेगी. 

17 फरवरी के बाद तेज हो सकती है सियासी हलचल 

मीडिया रिपोर्ट के तहत 17 फरवरी के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संतुलन को लेकर हलचले तेज हो सकती है. कभी भी सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों को दिल्ली में बुलाया जा सकता है. यहां पावर-शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा होने की आशंका है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी नेताओं से बातचीत संभव है. इस तरह जिम्मेदारियों का बंटवारा होगा. सहमति बन सकेगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार क्षतिग्रस्त, 4 लोग घायल

congress siddaramaiah
Advertisment