/newsnation/media/media_files/2026/02/23/cji-suryakant-2026-02-23-14-46-39.jpg)
Corruption in Judiciary Chapter in NCERT Book: एनसीआरटी (NCERT) की आठवीं कक्षा की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ी सामग्री का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. एनसीआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' से जुड़े चैप्टर पर चीफ जस्टिस ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है. CJI सूर्यकांत ने कहा कि वे इस केस में स्वत: संज्ञान ले रहे हैं. किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं दी जाएगी कि वह न्यायपालिका को बदनाम करे. सीजेआई के अनुसार, वे किसी को भी संस्था को बदनाम नहीं करने देंगे. कानून अपना काम करेगा.
न्यायिक भष्ट्राचार का पाठ चिंता का विषय
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने न्यायपालिका पर पाठ्यपुस्तक के चैप्टर को लेकर कहा कि संस्था के प्रमुख होने के रूप में उन्होंने अपना कर्तव्य का पालन किया है और स्वत: संज्ञान लिया. इस दौरान न्यायमूर्ति बागची ने इसे पूरी तरह से बुनियादी ढांचे के खिलाफ बताया​. उन्होंने कहा कि यह सोचा-समझा कदम है. वहीं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि एनसीआरटी की आठवीं कक्षा की किताब में न्यायिक भष्ट्राचार का पाठ चिंता का विषय है.
जानें पूरा मामला
आपको बता दें कि CBSE की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का अध्याय शामिल किए जाने के केस में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल ने सुप्रीम कोर्ट में आज चीफ जस्टिस की बेंच के सामने यह मुद्दा उठाया. सिब्बल ने कहा कि एनसीईआरटी कक्षा 8 के छात्रों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ाया गया है. यह काफी चिंताजनक केस है. हम यहां बार एसोसिएशन की ओर से आए हैं.
सभी न्यायाधीश को दिक्कत है
इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि आप लोग कुछ दिनों का इंतजार करें. बार एसोसिएशन और अदालत सभी इससे चिंतित हैं. वे सभी परेशान हैं. उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश को दिक्कत है. मै इस केस को स्वतः संज्ञान लेंगे. मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे.
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली के समयपुर बादली में महिला और उसके 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या, पति फरार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us