भारत-ब्राजील रिश्तों को मिली नई मजबूती, आपसी व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचाने की योजना

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें व्यापार, तकनीक, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई.

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें व्यापार, तकनीक, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई.

author-image
Deepak Kumar
New Update
india-brazil-meeting

Photograph: (Narendra Modi X)

नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में शनिवार (21 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बता दें कि राष्ट्रपति लूला 18 से 22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं. राष्ट्रपति लूला के साथ लगभग 14 मंत्री और ब्राजील की बड़ी कंपनियों के शीर्ष सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे.

Advertisment

बैठक के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा?

बैठक के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता से भारत-ब्राजील संबंधों को लंबे समय से मजबूती मिली है. उन्होंने कहा कि ब्राजील, लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देश अगले पांच वर्षों में आपसी व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि जरूरी खनिज और रेयर अर्थ तत्वों पर हुए समझौते से मजबूत सप्लाई चेन बनाने में मदद मिलेगी. रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है, जो आपसी भरोसे और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है.

राष्ट्रपति लूला ने क्या कहा?

राष्ट्रपति लूला ने कहा कि भारत उनकी छठी यात्रा है और यहां आना उनके लिए खुशी की बात है. उन्होंने भारत और ब्राजील को ग्लोबल साउथ की दो बड़ी लोकतांत्रिक ताकतें बताया. उन्होंने कहा कि संघर्ष से भरी दुनिया में विकास संभव नहीं है, इसलिए शांति और बहुपक्षीय सहयोग जरूरी है.

राष्ट्रपति लूला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि ग्लोबल साउथ की आवाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके. इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगी.

यह भी पढ़ें- रूस-वेनेजुएला से तेल और अमेरिका से ट्रेड डील, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है भारत का 'ग्लोबल प्लान'

PM modi INDIA India-Brazil Friendship
Advertisment