/newsnation/media/media_files/2026/02/17/bihar-minister-shreyasi-singh-visits-extramarks-pavilion-in-ai-impact-summit-2026-2026-02-17-18-45-11.jpg)
Shreyasi Singh Visits Extramarks Pavilion
AI Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडप में एआई महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. एआई समिट में एक्स्ट्रा मार्क्स भी शामिल है. एक्स्ट्रा मार्क्स के पवेलियन में आज बिहार की कैबिनेट मंत्री श्रेयसी सिंह भी पहुंची. श्रेयसी सिंह ने ये समझने की कोशिश की कि आखिर कैसे तकनीक और एआई के जरिए एक्स्ट्रा मार्क्स छात्रों को एजुकेट कर रहा है.
एजुकेशन और खेलों पर बात करती हैं श्रेयसी सिंह
श्रेयसी सिंह बिहार की आईटी मिनिस्ट हैं. वे एक्स्ट्रा मार्क्स के स्टॉल पर आईं. उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स के अधिकारियों ने चीजें समझाईं. बता दें, श्रेयसी सिंह हमेशा एजुकेशन और खेलों को लेकर बात करती हैं.
इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं श्रेयसी सिंह
एक्स्ट्रा मार्क्स ने बताया कि वह लगातार नए-नए प्रयोग कर रहा है. चीटिंग को रोकने के लिए काम कर रहे हैं. एक्स्ट्रा मार्क्स अपने एग्जाम पेपर्स को बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहा है, जिससे छात्र एग्जाम में अच्छा परफोर्म कर सकें.
आखिर दुनिया में नंबर वन क्यों है एक्स्ट्रा मार्क्स
एक दिन पहले एक्स्ट्रा मार्क्स की एडोप्शन एंड एक्सपीरियंस हेड, एकता आनंद ने न्यूज नेशन से एक्सक्लुसिव बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि आखिर एक्स्ट्रा मार्क्स दुनिया भर में नंबर वन क्यों हैं?
न्यूज नेशन से एकता ने कहा था कि एक्स्ट्रा मार्क्स वर्ल्ड में नंबर वन पर इसलिए है क्योंकि हमारे एआई टूल्स कंपलीटली 100% एक्यूरेट हैं. हम लोगों के पास बहुत सारा डाटा है. 25,000 से अधिक स्कूल्स के साथ हम काम कर रहे हैं. हमें पता है कि टीचर्स को क्या चाहिए. बच्चों को क्या चाहिए. कैसे बच्चे समझते हैं. उनके प्रोफिशिएंट एरियाज क्या-क्या हैं. आखिर उनकी कमजोरी क्या है. हम सब कुछ समझते हैं. उसके अनुसार ही पूरा कंटेंट डेवलप किया जा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us