Breaking News Today Live Updates: नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के स्पीपल कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा

Breaking News Today Live Updates: राजधानी दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट का आगाज हो चुका है. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच गए हैं. उधर बांग्लादेश में आज तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Breaking News Today Live Updates: राजधानी दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट का आगाज हो चुका है. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच गए हैं. उधर बांग्लादेश में आज तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 17 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 17 फरवरी 2026 और दिन मंगलवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है. दिन का तापमान बढ़ने लगा है लेकिन सुबह-शाम और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास अभी भी हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 17 और 18 फरवरी पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

Advertisment

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के चार दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंच गए हैं. आज वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी साथ ही दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का भी शुभारंभ करेंगे. उधर तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण मंगलवार शाम चार बजे राजधानी ढाका में होगा.

तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से हटकर संसद परिसर के साउथ प्लाजा में होगा. जो पहले शपथ बंगभवन में होता था. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज भारत मंडपम में शुरू हुए इंडिया AI समिट के दौरान दो राष्ट्रीय योजनाएं लॉन्च करेंगे. इनमें स्वास्थ्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रणनीति (SAHI) और हेल्थ एआई के लिए ओपन डेटा प्लेटफॉर्म (BODH) शामिल हैं.

वहीं देशभर में आज से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं. इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए 43 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया गया. बोर्ड परीक्षा के लिए देशभर में 15,649 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा सुबह 10:30 से शुरू होगी. जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, लेकिन 10 बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 17, 2026 15:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के स्पीपल कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा

    नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के नागपुर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन के एक स्लीपर कोच में आग लग गई. हालांकि हादसे में किसी यात्री को कोई चोट नहीं नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए.



  • Feb 17, 2026 13:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: पंजाब के मोहाली में स्कूल और अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    पंजाब के मोहाली में स्कूल और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. इसे लेकर मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया, "सुबह करीब 7:30 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को उड़ाने की धमकी भरे फोन आए. पांच टीमें गठित की गईं और सभी अस्पताल पहुंच गईं. अस्पताल में कोई भी आवश्यक सेवा बाधित नहीं की गई. हमने स्कूलों में भी गहन जांच की. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है."



  • Feb 17, 2026 13:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: ढाका पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच गए हैं. बता दें कि बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान आज शाम बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.



  • Feb 17, 2026 13:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: नैनीताल और गांधीनगर की कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया अदालत परिसर

    गांधीनगर के बाद अब उत्तराखंड के नैनीताल की अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.



  • Feb 17, 2026 11:56 IST

    Breaking News Today Live Updates: गांधीनगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

    गुजरात की राजधानी गांधीनगर की अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. धमकी मिलने के तुरंत बाद कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.



  • Feb 17, 2026 11:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार विधानसभा में धरने पर बैठे LJPR के एमएलए, जानें क्या है मांग?

    उधर बिहार विधानसभा में भी आज हंगामा हो रहा है. इस बीच एलजेपीआर के विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं. वह तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर विधानसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है.



  • Feb 17, 2026 11:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: मनरेगा मुद्दे पर कांग्रेस का विधासनभा के बाहर प्रदर्शन, कई नेता हाउस अरेस्ट

    मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस आज लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन कर रही है. मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानभा का घेराव करने की रणनीति बनाई है. जिसे देखते हुए कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है. बता दें कि कांग्रेस ने एलान किया था कि वह मनरेगा मजदूरों के मुद्दे पर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी. जिसके चलते सुबह से ही शहर में हलचल तेज है और कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों से जुट रहे हैं.



  • Feb 17, 2026 10:57 IST

    Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत का स्लैब गिरा, तीन लोग घायल

    उधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जहां 5 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से तीन लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



  • Feb 17, 2026 10:56 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान में जल जीवन मिशन स्कैम में बड़ा एक्शन, जयपुर-बाड़मेर में ACB की छापेमारी

    राजस्थान में हुए जल जीवन मिशन स्कैम में अब एक्शन शुरू हो गया है. इस बीच एसीबी ने राजधानी जयपुर से लेकर बाड़मेर तक कई स्थानों पर छापेमारी की है.



  • Feb 17, 2026 10:54 IST

    Breaking News Today Live Updates: असम के सीएम हिमंता ने भूपेन बोरा को बताया प्रमुख हिंदू नेता

    उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भूपेन बोरा का प्रमुख हिंदू नेता बताते हुए उन्हें बीजेपी में आने की इच्छा जताई है. सरमा ने कहा कि भूपेन बोरा एक प्रमुख हिंदू नेता हैं और मेरी इच्छा है कि वे बीजेपी में शामिल हो जाएं.



  • Feb 17, 2026 10:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: कमल हासन की पार्टी बैट्री टॉर्च निशान पर लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

    तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में फिल्म अभिनेता कमल हासन की पार्टी भी विधानसभा चुनाव के मैदान में दम भरेगी. उनकी पार्टी बैट्री टॉर्च निशान पर चुनाव लड़ेगी.



  • Feb 17, 2026 10:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के जुवेनाइल सेंटर से तीन कैदियों के भागने के मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    जम्मू-कश्मीर के जुवेनाइल सेंटर से तीन कैदियों के भागने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. ये पुलिसकर्मी कैदियों की सुरक्षा में तैनात थे. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा इलाके में स्थित जुवेनाइल ऑब्ज़र्वेशन होम से सोमवार को तीन कैदी फरार हो गए. जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है. इस घटना के बाद से ही पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने जम्मू और सांबा की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है. इस बीच 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. तीन नाबालिग कैदियों में दो पाकिस्तान के रहने वाले हैं. जिनकी पहचान ननकाना साहिब के अहसान अनवर और मुजफ्फराबाद के मोहम्मद सनाउल्लाह के रूप में हुई है.



  • Feb 17, 2026 10:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार के सासाराम में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई टूर पर जा रही स्कूल बस; 2 टीचर की मौत, कई छात्र घायल

    बिहार के सासाराम में बड़ा हादसा हो गया. जहां परसथूआ थाना क्षेत्र के एक स्कूल से छात्रों को टूर पर लेकर जा रही बस का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया. हादसे में दो टीचर की मौत हो गई. जबकि कई छात्र घायल हो गए. सभी घायल छात्रों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई. हादसे में चार टीचर भी घायल हुए हैं. जिनमें एक महिला टीचर भी शामिल है.



  • Feb 17, 2026 09:53 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नाजिर अहमद भट के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

    आईएसआई का एजेंट नाजिर अहमद भट के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मंगलवार को एआईए की टीम ने उसके श्रीनगर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की.



  • Feb 17, 2026 09:29 IST

    Breaking News Today Live Updates: सीबीएसई की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे छात्र

    सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है. परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी. इस बीच दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय, गोले मार्केट में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर छात्र पहुंचने लगे हैं.



  • Feb 17, 2026 08:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं, मुझे निर्दोष साबित कर दिया गया है', एपस्टीन मामले पर बोले ट्रंप

    अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन मामले पर सफाई दी. एयर फ़ोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. मुझे निर्दोष साबित कर दिया गया है. जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. एपस्टीन मामले में मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है. दरअसल, जेफरी एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा था कि मैं चुनाव न जीतूं."



  • Feb 17, 2026 07:18 IST

    Breaking News Today Live Updates: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक को हाईकोर्ट से झटका, बागेपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का रद्द किया चुनाव

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के विधानसभा चुनावों में चिक्कबल्लापुर जिले के बागेपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एस एन सुब्बारेड्डी के चुनाव को रद्द कर दिया. भाजपा उम्मीदवार मुनिराजु ने 24 जून, 2023 को उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर कर आरोप लगाया था कि उन्होंने नामांकन के समय अपनी पूरी संपत्ति घोषित नहीं की थी और आपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी छिपाई थी. सुनवाई के दौरान संपत्ति घोषणा के उल्लंघन की पुष्टि होने पर न्यायालय ने सुब्बारेड्डी की विधायक सीट को अमान्य घोषित कर दिया. साथ ही, न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि चुनाव आयोग को पुनर्निर्वाचन कराने का अधिकार है.



  • Feb 17, 2026 07:12 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच गए हैं. वे सोमवार देर रात मायानगरी पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मैक्रों के मुंबई पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत और फ्रांस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की ओर. फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हार्दिक स्वागत है. मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे. यह यात्रा भारत और फ्रांस के बीच गतिशील रणनीतिक साझेदारी को महत्वपूर्ण नई गति प्रदान करेगीय."



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment