/newsnation/media/media_files/2025/05/14/K2FVkElFuIkInmDVEslC.jpg)
PM मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक Photograph: (Social Media)
PM Modi CCS Meeting: इजरायल-अमेरिका के ईरान के हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व में लगातार हमले हो रहे हैं. सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से बदले की आग में जल रहे ईरान ने रविवार को इजरायल समेत कई देशों पर हमले किए. उधर लेबनान स्थित हिजबुल्ला ने भी इजरायल में हमला कर दिया. उसके बाद इजरायल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ कई हमले किए. इस बीच रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई.
पश्चिमी एशिया के बदलते हालातों की समीक्षा की
रविवार शाम को हुई सीसीएस की बैठक में पश्चिम एशिया में बदलते हालात की समीक्षा की गई. की गई. इस बैठक में 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिकी की ओर से ईरान में की गई एयर स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के बारे में जानकारी दी है. बता दें कि इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद ईरान ने मध्य पूर्व के कई देशों में हमले किए गए हैं. इनमें संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और इराक भी शामिल हैं.
The Cabinet Committee on Security (CCS) met last evening under the chairmanship of Prime Minister Narendra Modi to review the evolving situation in West Asia.
— ANI (@ANI) March 2, 2026
The Committee was briefed on the air strikes in Iran on 28 February and the subsequent escalation, including attacks in… pic.twitter.com/ViKb3he9EJ
सिक्योरिटी, इकोनॉमिक समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुई युद्ध के चलते खाड़ी के देशों में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई. कैबिनेट सुरक्षा समिति ने इस इलाके में आने-जाने वाले भारतीय यात्रियों के अलावा पहले से तय परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को होने वाली मुश्किलों के साथ-साथ इलाके की सिक्योरिटी, इकोनॉमिक और कमर्शियल एक्टिविटी पर होने वाले असर की भी समीक्षा की गई.
भारतीयों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए निर्देश
सीसीएस की बैठक में सभी संबंधित विभागों को हमले बाद पैदा हुए हालातों से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जरूरी और मुमकिन कदम उठाने का निर्देश दिए गए. इसके साथ ही बैठक में दुश्मनी को जल्द से जल्द खत्म करने, बातचीत और डिप्लोमेसी पर लौटने की अहमियत पर भी जोर दिया गया.
गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत ये लोग रहे मौजूद
बता दें कि पीएम मोदी रविवार रात राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे से दिल्ली लौटे. दिल्ली पहुंचते ही पीएम मोदी ने सीसीएस की बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. इस बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और भारत पर होने वाले इसके प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us