मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच PM Modi ने बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति से की बात, संघर्षविराम पर दिया जोर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू और शेख बिन जायद अल नाहयान से बात कर शांति, नागरिक सुरक्षा और तनाव कम करने पर जोर दिया.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू और शेख बिन जायद अल नाहयान से बात कर शांति, नागरिक सुरक्षा और तनाव कम करने पर जोर दिया.

author-image
Deepak Kumar
New Update
pm modi

pm modi Photograph: (x)

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या और उसके बाद ईरान के जवाबी हमलों के बीच क्षेत्र में तनाव चरम पर है. इसी बीच रविवार (1 मार्च) देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की. वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से भी बात की.

Advertisment

पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री को हाल के घटनाक्रम पर भारत की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया. पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही भारत ने शत्रुता को जल्द से जल्द समाप्त करने और तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि भारत हमेशा से क्षेत्र में शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है. उन्होंने कहा कि हिंसा को तुरंत रोकना और संघर्षविराम की दिशा में कदम बढ़ाना समय की मांग है.

भारत यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है- पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बात की. उन्होंने खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. पीएम मोदी ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकार का आभार भी जताया.

ईरान ने कुवैत, बहरीन और कतर पर किए हमले

इधर ईरान ने कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान तक हमले किए हैं. सऊदी अरब ने रियाद और पूर्वी इलाकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि उसने इन्हें नाकाम कर दिया. लगातार बढ़ते हमलों के बीच पूरे पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष की आशंका गहराती जा रही है.

यह भी पढ़ें- CCS मीटिंग के बाद यूएई के राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात, UAE पर हुए हमलों की निंदा की

Benjamin Netanyahu PM modi INDIA
Advertisment