CCS मीटिंग के बाद यूएई के राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात, UAE पर हुए हमलों की निंदा की

ईरान पर हुए हमलों के बाद नई दिल्ली में सीसीएस मीटिंग हुई. सीसीएस मीटिंग के बाद PM मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बात की. उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की निंदा की.

ईरान पर हुए हमलों के बाद नई दिल्ली में सीसीएस मीटिंग हुई. सीसीएस मीटिंग के बाद PM मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बात की. उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की निंदा की.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Modi file 11

PM Modi: (ANI)

राजधानी दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सीसीएस की अहम बैठक बुलाई. सूत्रों की मानें तो ये बैठक पश्चिम एशिया के संकट को लेकर हो रही है. बैठक के बाद पीएम ने यूएई के राष्ट्रपति से बात की और यूएई पर हुए हमलों की निंदा की.

Advertisment

क्यों बुलाई गई CCS की आपात बैठक?

पीएम मोदी रात करीब दो बजे इस्राइल के दो दिवसीय दौरे से दिल्ली लौटे, जिसके बाद उन्होंने अपने आवास पर बैठक बुलाई. बैठक में ईरान पर हुए इस्राइली-अमेरिकी हमलों के वजह से पैदा हुए संकट, सुरक्षा हालात और भारत के रणनीतिक हितों पर चर्चा हुई. कैबिनेट मंत्रियों सहित वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी और विदेश नीति के जानकार इसमें शामिल हुए.  

पीएम मोदी ने जताया दुख

सीसीएस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की. खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बातचीत की जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख जताया. उन्होंने बताया कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है.

Advertisment