/newsnation/media/media_files/2025/09/09/air-india-flight-nepal-2025-09-09-16-55-32.jpg)
एयर इंडिया ने रद्द की अपनी न्यूयॉर्क की फ्लाइट Photograph: (X@AirIndia)
Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि उसने सोमवार (23 फरवरी) को न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी समेत अमेरिका के कई शहरों में जाने वाली अपनी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है. इस बात का एलान एयर इंडिया ने रविवार दोपहर में किया. एयर इंडिया ने अमेरिका के कई शहरों की अपनी फ्लाइट कैंसिल करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्मय से दी. एयर इंडिया ने कहा कि, भीषण शीतकालीन तूफान और भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी के कारण, उसने रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क और नेवार्क से सोमवार को आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
सोमवार की सभी फ्लाइट कैंसिल
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि, "22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और अमेरिका के पूर्वी तट के आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ भीषण शीतकालीन तूफान आने की आशंका है, जिससे हवाई संचालन पर काफी असर पड़ने की संभावना है. यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा, भलाई और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं." Air India ने बयान में आगे कहा कि, "यदि आपने इस तिथि पर हमारे साथ उड़ान भरने के लिए बुकिंग की है, तो हमारी समर्पित टीमें आपको हर संभव सहायता प्रदान करेंगी."
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) February 22, 2026
A severe winter storm with heavy snow is forecast for New York, New Jersey and adjoining areas in the US East Coast on 22 and 23 February which is likely to have a significant impact on flight operations.
In view of the safety, well-being and convenience of our…
न्यूयॉर्क में 'सुपर बम' जैसी भीषण बर्फीली आंधी की चेतावनी
बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क शहर और देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में 3 करोड़ लोगों को बर्फीले तूफान की चेतावनी दी गई है, क्योंकि रविवार से तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी होने की आशंका है. जिसके चलते 1,000 से अधिक उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं. जिसके चलते सभी प्रकार की यात्रा लगभग असंभव हो सकती है. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर बिजली कटौती का भी अनुमान है.
न्यूयॉर्क के मेयर ने दी लोगों को चेतावनी
वहीं न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि यह बर्फीला तूफान जनवरी के अंत में आए तूफान से भी अधिक खतरनाक हो सकता है. उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं सभी न्यूयॉर्कवासियों से अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहने और सड़कों से दूर रहने का आग्रह करता हूं. ये स्थितियां पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक हो सकती हैं."
ये भी पढ़ें:DGCA ने एअर इंडिया पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, लापरवाही का लगा आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us