भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद में सुरक्षा कड़ी, कई सड़कें बंद और ट्रैफिक डायवर्जन, मुंबई-पुणे से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर बड़े इंतजाम किए गए हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास कई सड़कें बंद रहेंगी. वहीं प्रशंसकों की सुविधा के लिए मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं.

अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर बड़े इंतजाम किए गए हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास कई सड़कें बंद रहेंगी. वहीं प्रशंसकों की सुविधा के लिए मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं.

author-image
Ravi Prashant
New Update
IND vs NZ 5th t20i Live Streaming when where how to watch india vs new zealand 5th t20i live in free

IND vs NZ 5th t20i ndia vs new zealand 5th t20

अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. रविवार 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले के लिए शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मैच के दौरान एक लाख से ज्यादा दर्शकों और कई वीआईपी मेहमानों के आने की उम्मीद है. इसे देखते हुए अहमदाबाद पुलिस और शहर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष योजना लागू की है.

Advertisment

स्टेडियम के आसपास कई सड़कें रहेंगी बंद

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस कमिश्नर की ओर से कुछ प्रमुख सड़कों को ‘नो एंट्री’ जोन घोषित किया गया है. जनपथ टी-जंक्शन से शुरू होकर मोटेरा स्टेडियम के मुख्य द्वार, कृपा रेजिडेंसी और मोटेरा गांव तक जाने वाली सड़क को पूरी तरह बंद रखा जाएगा. यह प्रतिबंध रविवार सुबह 10 बजे से लागू होगा और अगले दिन यानी सोमवार तड़के 2 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय

स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध को देखते हुए यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. वाहन चालक तपोवन सर्कल और विसात जंक्शन के रास्ते जनपथ होते हुए पावर हाउस की ओर जा सकते हैं. इसके अलावा प्रभोध रावल सर्कल से आने वाले लोग कृपा रेजिडेंसी होते हुए भाट-कोटेश्वर रोड या अपोलो सर्कल की दिशा में जा सकते हैं.

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बड़ा इंतजाम

मैच के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा. करीब 800 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात रहेंगे. इसके अलावा स्टेडियम के आसपास कई अस्थायी पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं ताकि दर्शकों को वाहन पार्क करने में परेशानी न हो.

मुंबई और पुणे से चलेंगी विशेष ट्रेनें

मैच देखने आने वाले प्रशंसकों की सुविधा के लिए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के लिए चार विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है. पुणे से ट्रेन नंबर 01417 सुपरफास्ट स्पेशल 7 मार्च को शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01418 अहमदाबाद से 9 मार्च को रात 2 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 12:10 बजे पुणे पहुंचेगी. यह ट्रेन लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत और वडोदरा जैसे स्टेशनों पर रुकेगी.

मुंबई से भी चलेगी एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

मुंबई से भी एक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 01153 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 7 मार्च को रात 10:05 बजे रवाना होगी और 8 मार्च को सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01154 अहमदाबाद से 9 मार्च को सुबह 4 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे मुंबई पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है.

टिकट बुकिंग और जानकारी

इन विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है. यात्री अनारक्षित टिकट UTS सिस्टम के जरिए भी बुक कर सकते हैं. इसके अलावा RailOne ऐप या NTES ऐप के माध्यम से ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी ली जा सकती है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर अहमदाबाद में उत्साह चरम पर है. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक, सुरक्षा और परिवहन से जुड़े व्यापक इंतजाम किए हैं. दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे तय किए गए मार्गों और निर्देशों का पालन करें ताकि मैच के दिन शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: "कुछ नया बोले", मिचेल सैंटनर के कॉपी-पेस्ट वाले बयान पर भड़के भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

t20
Advertisment