Air India Flight: अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह

अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI2939 को कार्गो एरिया से धुआं निकलने की सूचना पर दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. विमान में कुल 170 यात्री सवार थे.

अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI2939 को कार्गो एरिया से धुआं निकलने की सूचना पर दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. विमान में कुल 170 यात्री सवार थे.

author-image
Deepak Kumar
New Update
air india

Delhi News:दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2939 को गुरुवार (27 नवंबर) शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मिली जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के कार्गो एरिया से धुआं निकलने का संकेत मिला, जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया. विमान में कुल 170 यात्री सवार थे.

Advertisment

एयरलाइन ने जारी किया बयान

एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बाद में विमान की गहन जांच की गई, जिसमें पाया गया कि धुएं का संकेत गलत था, यानी कोई वास्तविक खतरा नहीं था. सभी यात्रियों को बाद में दूसरे विमान से अहमदाबाद भेज दिया गया. एयर इंडिया के अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, ‘किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है. यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’

गुवाहाटी-हैदराबाद फ्लाइट भी हुई रद्द

आपको बता दें कि इसी दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट IX 2884 को अचानक रद्द कर दिया. एयरलाइन ने कहा कि उड़ान को अनदेखे ऑपरेशनल कारणों के चलते कैंसिल करना पड़ा. इससे पहले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने फ्लाइट लेट होने और जानकारी न देने पर एयरलाइन की आलोचना की थी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह यात्रियों की सुविधा और मदद के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है और इस मुश्किल परिस्थिति में धैर्य रखने के लिए धन्यवाद देती है.

यह भी पढ़ें- ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी बुर्का पहने महिला ने दिया घटना को अंजाम...!

यह भी पढ़ें-Air Pollution: वायु प्रदूषण का दिमाग पर असर, डिमेंशिया का बढ़ता खतरा

Delhi NCR News Air India flight emergency landing Air India Flight national news
Advertisment