Aaj Ka Mausam: होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट; देखिए वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam: होली से पहले देशभर में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. कहीं तेज गर्मी बढ़ रही है तो कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. कई राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है.

Aaj Ka Mausam: होली से पहले देशभर में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. कहीं तेज गर्मी बढ़ रही है तो कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. कई राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Weather Update 1

Weather Update

Aaj Ka Mausam: आज (3 मार्च) मंगलवार की सुबह देशभर में मौसम ने दो अलग-अलग तस्वीरें दिखाईं. एक तरफ कई राज्यों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर कुछ इलाकों में बादल, बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने होली से पहले पांच राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. तो आइए नजर डालते हैं आज और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

Advertisment

इन राज्यों में रहेगा तेज हवाओं का असर

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज तेज बारिश के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में दिनभर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. ऐसे में रंगों के त्योहार से पहले मौसम कुछ जगहों पर परेशानी खड़ी कर सकता है.

देश के इन हिस्सों में बढ़ा तापमान

दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. कई इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है. अगले पांच दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है. कई शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि मध्य और पूर्वी राज्यों में यह 32 से 35 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्की बारिश संभव है.

कुल मिलाकर, होली से पहले देश में गर्मी और बारिश दोनों का असर देखने को मिल रहा है. लोगों को सलाह है कि बाहर निकलते समय मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतें.

यह भी पढ़ें- Holika Dahan: देश भर में होलिका दहन, चंद्र ग्रहण के चलते एक दिन पहले मनाया पर्व, देखें Video

Weather Update aaj ka mausam INDIA
Advertisment