/newsnation/media/media_files/2026/03/01/holika-dahan-2026-2-2026-03-01-15-26-09.jpg)
Holika Dahan: देश भर में होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है. कल चंद्र ग्रहण के कारण इसकी आज यानि सोमवार को तैयारी की गई. इस साल होलिका दहन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति देखी गई. 2 और 3 मार्च को लेकर भ्रम के हालात बने हुए थे. भ्रम भद्रा काल और साल के पहले चंद्र ग्रहण की वजह से फैला है. बाद में पंडितों ने पंचांग देखकर सही तिथि का ऐलान कर दिया.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल होलिका दहन 2 और 3 मार्च के बीच रात को करना ही सबसे उपयुक्त माना जा गया. बताया गया कि आप भद्रा खत्म होने के बाद या भद्रा पुच्छ काल में होलिका दहन कर सकेंगे. 2 मार्च की मध्य रात्रि 12:50 बजे से 2:02 बजे के बीच भद्रा पुच्छकाल बताया गया. इसी समय होलिका दहन करने को सबसे उपयुक्त माना गया है. हालांकि कई जगहों पर होलिका दहन शाम होते शुरू कर दिया गया. कई जगहों से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं.
#WATCH | Madhya Pradesh: Holika Dahan performed on Shri Mahakaleshwar Temple premises in Ujjain.#Holi2026pic.twitter.com/7jZPzonKYp
— ANI (@ANI) March 2, 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया. यहां पूरे रि​ति रिवाज के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया.
#WATCH | Uttar Pradesh: People performed Holika Dahan in Lucknow this evening. #Holi2026pic.twitter.com/HTLStLOwdX
— ANI (@ANI) March 2, 2026
उत्तर प्रदेश में आज शाम लखनऊ में लोगों ने होलिका दहन किया.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: The Holika Dahan ceremony was organised in Borivali. Local BJP leaders, including MLA Sanjay Upadhyay and former MP Gopal Shetty, were also present. pic.twitter.com/0f81H4R0Ep
— ANI (@ANI) March 2, 2026
महाराष्ट्र के मुंबई में बोरीवली में होलिका दहन समारोह का आयोजन किया गया. विधायक संजय उपाध्याय और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित स्थानीय भाजपा नेता भी यहां पर मौजूद थे.
#WATCH Gorakhpur, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath participates in the Holika Dahan Shobha Yatra and performs the aarti. pic.twitter.com/o5Xm3TVMV7
— ANI (@ANI) March 2, 2026
गोरखपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन शोभा यात्रा में भाग लिया और आरती की. इस दौरान सीएम ने कहा, "पिछले सौ वर्षों से, यह होलिका दहन समिति इस जुलूस के माध्यम से अपनी विरासत को संरक्षित करती आ रही है. दिवाली हर घर में बिना सरकारी सहायता के मनाई जाती है, लेकिन इस होली के आयोजन को सरकारी सहायता मिलती है."
Moradabad, Uttar Pradesh: In Moradabad, the Holika Dahan ceremonies have begun. People have started performing Holika Dahan at different places. pic.twitter.com/CrKvkPIayj
— IANS (@ians_india) March 2, 2026
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होलिका दहन समारोह आयोजन किया गया है. लोग विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन कर रहे हैं.
#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel participated in Holika Dahan in Ahmedabad this evening.#Holi2026pic.twitter.com/kaJkaC5fxQ
— ANI (@ANI) March 2, 2026
गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल आज शाम अहमदाबाद में होलिका दहन में शामिल हुए.
#WATCH | Delhi: People performed Holika Dahan this evening. Visuals from Rohini area. #Holi2026pic.twitter.com/nWmfHsL5jl
— ANI (@ANI) March 2, 2026
दिल्ली के रोहिणी में आज शाम होलिका दहन कार्यक्रम में लोग शामिल हुए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us