Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बड़ा बदलाव, इन 3 पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; मैदानी इलाकों में हल्की सर्दी का असर

Aaj Ka Mausam: देश के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बिगड़ गया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की सर्दी के साथ मौसम साफ हुआ है.

Aaj Ka Mausam: देश के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बिगड़ गया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की सर्दी के साथ मौसम साफ हुआ है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
imd

Aaj Ka Mausam: देश के पहाड़ी इलाकों में आज यानी 11 फरवरी की सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता हुआ नजर आ रहा है. नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिससे जम्मू–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल जमकर छाए हुए हैं. इन राज्यों के कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं लगातार चल रही हैं और न्यूनतम तापमान कई जगह माइनस में बना हुआ है. मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए इन तीनों राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. हिमालयी क्षेत्रों में ठंड का असर और अधिक तीव्र हो गया है. घाटियों में तापमान अभी भी शून्य से नीचे दर्ज हो रहा है.

Advertisment

जम्मू-कश्मीर का मौसम

कश्मीर घाटी की बात करें तो ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. नगर, गुलमर्ग, पहलगांव, काजीकुंड, कोकरानाग और कुबारा जैसे इलाकों में तापमान -1°C से 4°C के बीच बना हुआ है. इन क्षेत्रों में घने बादल हैं और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम और अधिक खराब हो सकता है. बर्फबारी से पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ी है, इसलिए यात्रियों और स्थानीय लोगों को विशेष सावधान रहने की सलाह दी जा रही है.

हिमाचल प्रदेश में मौसम स्थिति

हिमाचल प्रदेश में भी दो दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है. राज्यभर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और पहाड़ी व मैदानी जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी है. रोहतांग दर्रा, लाहौल स्थिति, कुल्लू और तांबो जैसे इलाकों में तेज बर्फबारी की संभावना बनी है. कई जगहों पर फारे गिरने से ठंड और बढ़ गई है. मौसम विभाग ने गरज, चमक और तेज हवा के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है. मैदानी हिस्सों में तापमान लगभग 5 से 10°C के बीच है.

उत्तराखंड में मौसम 

उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिख रहा है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं. देहरादून में तापमान में करीब 3°C की गिरावट दर्ज की गई है. अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले में बारिश की संभावना है, जबकि चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

मैदानी राज्यों में स्थिति

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ है. सुबह हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा. अगले दो दिनों तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, सुबह-शाम सर्दी रहेगी और दिन में धूप रहेगी. राजस्थान में भी अगले कुछ दिन मौसम शुष्क और साफ रहने के संकेत हैं. हालांकि 16 से 17 फरवरी के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है.

कुल मिलाकर आज देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम अलग-अलग रूप में दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- अविश्वास प्रस्ताव के बाद ओम बिरला का बड़ा फैसला, प्रस्ताव पर निर्णय तक स्पीकर की कुर्सी से दूर रहने का किया ऐलान

Weather Update national news
Advertisment