Aaj Ka Mausam: 1 मार्च को बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों में उत्तर भारत में तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ेगा; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: आज (1 मार्च) की सुबह देशभर में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा, जबकि कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

Aaj Ka Mausam: आज (1 मार्च) की सुबह देशभर में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा, जबकि कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
hot Weather Update

Photograph: (News Nation)

Aaj Ka Mausam: रविवार 1 मार्च की सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग रंग देखने को मिल रहा है. उत्तर और मध्य भारत में सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन धूप निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. तो आइए नजर डालते हैं आज और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

Advertisment

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह मौसम साफ है. आज यहां अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह हल्की ठंडी हवा राहत दे रही है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह गर्मी की शुरुआती दस्तक है, जो होलिका दहन तक साफ दिखाई देगी.

इन राज्यों में बारिश के आसार

IMD के अनुसार, देश के कई हिस्सों में बादलों की सक्रियता बनी हुई है. 1 से 3 मार्च के बीच उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के तटीय इलाकों, खासकर तमिलनाडु में तेज बारिश और गरज के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है. समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई है और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बदलाव नमी वाली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर से हो रहा है. 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिससे 4 से 6 मार्च के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है.

कुल मिलाकर, मार्च की शुरुआत में देश दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है- एक तरफ बढ़ती गर्मी और दूसरी ओर बारिश का असर. आने वाले दिनों में यह बदलाव और स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें- kal ka Mausam: होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Update aaj ka mausam INDIA
Advertisment