kal ka Mausam: होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

होली से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने सात राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहेगा.

होली से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने सात राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहेगा.

author-image
Ravi Prashant
New Update
kal ka mausam

कल का मौसम Photograph: (NN)

मौसम विभाग ने देश के 7 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी दी है. ऐसे में होली के त्योहार के दौरान कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए फिलहाल राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. दिनभर धूप खिली रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा, लेकिन दिन में गर्मी का असर साफ दिखेगा.

Advertisment

दिल्ली में फिलहाल बारिश या आंधी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. बदलते मौसम के साथ तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों को दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेगा तापमान

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा. तेज धूप के कारण दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है. सुबह के समय हल्की ठंड रह सकती है, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ जाएगी. फिलहाल प्रदेश में किसी तरह की आंधी या बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा.

बिहार में साफ रहेगा मौसम

बिहार में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने राज्य में किसी प्रकार की आंधी, तूफान या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. 28 फरवरी को बिहार का न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है. मौसम शुष्क रहने से लोगों को दिन के समय गर्मी का अनुभव हो सकता है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार

मैदानी इलाकों में भले ही गर्मी बढ़ रही हो, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी का असर अभी भी कायम है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है. बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है. इससे ठंड में इजाफा होगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सर्द मौसम का सामना करना पड़ सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही निकलने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- Rangbhari Ekadashi 2026: 27 या 28 फरवरी, कब है रंगभरी एकादशी? जानें सही डेट, नोट करें शुभ मुहुर्त और पारण का समय

weather
Advertisment