सफेद दाग को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें? स्किन से Vitiligo के हटाने का देसी उपाय

Home remedies to get rid of vitiligo: सफेद रंग के दाग या चकत्ते छूने से नहीं फैलते हैं. न ही इनमें दर्द होता है. सफेद दाग को जड़ से खत्म करने के लिए आइए जानें देसी उपाय.

Home remedies to get rid of vitiligo: सफेद रंग के दाग या चकत्ते छूने से नहीं फैलते हैं. न ही इनमें दर्द होता है. सफेद दाग को जड़ से खत्म करने के लिए आइए जानें देसी उपाय.

author-image
Neha Singh
New Update
सफेद दाग

सफेद दाग

Home remedies to get rid of vitiligo: विटिलिगो यानि सफेद दाग या श्वेत कुष्ठ एक ऐसी बीमारी से जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. लोगों में इसे लेकर एक बहुत बड़ी गलतफहमी होती है कि ये रोग छूने से फैलता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है. इसकी शुरुआत शरीर में खुजली से होती है. इसके बाद धीरे-धीरे समय के साथ बढ़ता जाता है. शरीर  पर अलग-अलग जगहों पर सफेद रंग के दाग या धब्बे या फिर कहें तो चकत्ते बनने लगते हैं. इसमें दर्द नहीं होता है. लेकिन चकत्तों के निशान न तो कम होते हैं और न ही जाते हैं. ऐसे में दवा के साथ-साथ आपको अपनी डाइट में भी कुछ चीजों शामिल करना चाहिए. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं  सफेद दाग को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें? और स्किन से Vitiligo के हटाने का देसी उपाय क्या है? आइए जानते हैं सफेद दाग (Vitiligo) हटाने का नेचुरल तरीका. 

क्यों होती है सफेद दाग की बीमारी?

Advertisment

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ये बीमारी कभी एक इंसान से दूसरे में नहीं फैलती है. यह शरीर में मेलेनिन सेल्स कम बनने की वजह से होती है. अगर किसी को शुरुआती दिनों में इसके दाग दिखने लग जाए तो अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है. 

दाग हटाने के लिए मेलेनिन कैसे बढ़ाएं?

तांबे के बर्तन का पानी पिएं

मेलेनिन को नेचुरल तरीके से बढ़ाने के लिए रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पिएं. आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र मिलता है. इसके लिए रात भर तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें. इसके बाद सुबह उसे खाली पेट पिएं. 

डाइट में बढ़ाएं Vitamin B12 

सफेद दाग से बचने के लिए डाइट में Vitamin B12 रिच फूड का सेवन बढ़ा दें. अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो अलग से Vitamin B12 के सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं अगर आप वेजियेरियन हैं तो दही खाएं. इसके अलावा गाजर, मूंगफली और मसूर की दाल खाएं.

मेलेनिन बढ़ाने के लिए खाएं बथुआ

विटिलिगो यानि श्वेत कुष्ठ से बचने के लिए सर्दियों में बथुआ का सेवन करें. इससे बहुत तेजी से शरीर में मलेनिन बढ़ता है. इसके साथ ही आपको अखरोट का सेवन भी करना चाहिए. इससे भी मेलेनिन बढ़ता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: थायराइड होने पर शरीर में क्या-क्या तकलीफ होती है? संकेत देखकर न करें इग्नोर

causes of vitiligo symptoms of vitiligo is vitiligo curable causes of vitiligo in adults is vitiligo dangerous how does vitiligo start vitiligo Best treatment for white spots Home remedies to get rid of vitiligo safed daag kaise hataye
Advertisment