Research: सावधान! विशेषज्ञों को मिले 2 नए म्यूटेंट वायरस, महामारी फैलाने की बताई क्षमता, बन सकता है बड़ा खतरा

Research: वैज्ञानिकों ने चेताया है कि गायों और कुत्तों में पाए जाने वाले दो वायरस भविष्य में इंसानों में महामारी फैला सकते हैं. कमजोर निगरानी चिंता बढ़ा रही है.

Research: वैज्ञानिकों ने चेताया है कि गायों और कुत्तों में पाए जाने वाले दो वायरस भविष्य में इंसानों में महामारी फैला सकते हैं. कमजोर निगरानी चिंता बढ़ा रही है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Pandamic Fear

सांकेतिक तस्वीर

Research: दुनिया के जाने-माने वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जानवरों में फैलने वाले दो कम-ज्ञात वायरस भविष्य में इंसानों के लिए बड़ी महामारी का कारण बन सकते हैं. ये वायरस हैं इन्फ्लुएंजा डी और कैनाइन कोरोना वायरस.

Advertisment

आने वाले समय में इन नए वायरस से खतरा

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में सर्दियों के मौसम में फ्लू का कहर जारी है. अक्टूबर से अब तक वहां करीब 2 करोड़ लोग फ्लू से बीमार हो चुके हैं और 11 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि असली खतरा आने वाले समय में इन नए वायरस से हो सकता है.

ऐसा है इन्फ्लुएंजा डी 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन्फ्लुएंजा डी वायरस मुख्य रूप से गायों में पाया जाता है. यह तेजी से अपना रूप बदलता है और कई जानवरों में फैल चुका है. चौंकाने वाली बात यह है कि पशुओं के साथ काम करने वाले कई लोगों के शरीर में इसके एंटीबॉडी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि इंसान इसके संपर्क में आ चुके हैं.

इस वायरस के मामले इंसानों में भी मिले

दूसरा वायरस कैनाइन कोरोना वायरस है, जो कुत्तों में तेजी से फैलता है. यह SARS-CoV-2 से अलग है, लेकिन कुछ मामलों में इंसानों में भी पाया गया है. अमेरिका, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों में इसके संक्रमण के सबूत मिल चुके हैं. 

 क्या कहता है शोध

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य विभाग में शोध प्रोफेसर डॉ. जॉन लेडनिकी का कहना है कि इन दोनों वायरस पर निगरानी बेहद कमजोर है. अगर ये वायरस इंसान से इंसान में फैलने की क्षमता विकसित कर लेते हैं, तो महामारी का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि लोगों में इनके खिलाफ कोई प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता नहीं है. CDC समर्थित एक शोध में कहा गया है कि अगर समय रहते जांच, निगरानी और वैक्सीन पर काम नहीं हुआ, तो ये वायरस चुपचाप बड़ा खतरा बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: निपाह वायरस की रोकथाम के लिए म्यांमार के यांगून एयरपोर्ट पर जांच कड़ी

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने AI की मदद से बनाया नया वायरस, इस खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ने में करेगा मदद, जानिए कैसे

health Virus
Advertisment