अलग- अलग रोगों के लिए फायदेमंद है ये योग के आसन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है।
नई दिल्ली:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है। योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। योगासन को कसरत या व्यायाम कहना गलत है। योग न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि यह तनाव और अन्य शारीरिक समस्याओं को भी दूर करता है। योग में शरीर को खोलने, गतिविधियां, सांस प्रणालियां और चेतनता का संगम है जो दिल के रोगियों को भी काफी लाभ पहुंचाता है। लगातार नियमित रूप से योग अभ्यास सेहत में सुधार लाने में मदद करता है। अलग-अलग रोगों के लिए अलग तरह के आसन है जो कि बेहद फायदेमंद है।
और पढ़ें: फ्रेंच फ्राइज खाने के शौकीन है तो हो जाइये सावधान, ज्यादा खाने से जा सकती है जान
सिर की बिमारियों के लिए चन्द्रासन बेहद फायदेमंद है। इस आसन में शरीर को आधा चांद के आकार में घुमाया जाता है। इसको भी खड़े रहकर किया जाता है।
सर्वांगासन सिर की बीमारियों के साथ थायराइड को सक्रिय और स्वस्थ बनाता है। मोटापा, दुर्बलता, कद वृद्धि की कमी और थकान आदि विकार दूर होते हैं।
वज्रासन करने से शरीर का मध्यभाग सीधा रहता है। इसे करने से आंखों की ज्योति तेज होती है। इससे महिलाओ में मासिक धर्म की अनियमितता दूर होती हैं।
सर्पासन कमर को पतली, सुडौल व आकर्षक बनाता है। यह आसन सीना चौड़ा करता है, कद लंबा करता है और बढ़े हुए पेट को कम करके मोटापे को दूर करने में मदद करता है।
अगर आप भी ऑफिस में लगातार एक जगह बैठकर काम करना होता है तो आपके लिए नटराज आसान बेहद फायदेमंद है। इस योग से कंधे मजभूत होने के साथ साथ बाहें और पैर भी मजबूत होते है।
सुखासन योग मन को शांति प्रदान करने वाला योग है। इस योग के दौरान नाक से सांस लेना और छोड़ना होता है। इससे दिमाग, दिल और दिमाग को शांति मिलती है।
शरीर को उर्जावान और सक्रिय बनाये रखने के लिए मर्जरियासन बेहद लाभदायक है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डियों में खिंचाव होता है जिससे कि शरीर लचीला बनाता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: पर्स में रख लें ये 5 चीजें, नोटों से भरा रहेगा बटुआ, मां लक्ष्मी भी होंगी खुश!
-
Career Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की, आपके कदम चूमेगी कामयाबी
-
Ravivar ki Aarti: सूर्यदेव की आरती के साथ इस स्तुति और मंत्र का करें जाप, होगा महालाभ
-
Ravivar Ke Upay: रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, कुछ ही दिनों में बदल जाएगी किस्मत