logo-image

समुद्र में छलांग लगाने के बाद गुब्बारे जैसा फूला शरीर, डॉक्टर्स भी हैरान

लेजांड्रो रामोस मार्टिनेज नाम के मछुआरे के साथ गोता लगाने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जिंदगी पर बन आई।

Updated on: 07 Sep 2017, 09:24 PM

नई दिल्ली:

समुद्र में गोता लगाना किसे पसंद नहीं है। लहरों में खेलने और ठंडे पानी में गोता लगाना मजेदार होता है लेकिन इसके साथ सावधानी भी बरतनी चाहिए।

पेरू में एक हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब किस्सा देखने को मिला है लेजांड्रो रामोस मार्टिनेज नाम के मछुआरे के साथ गोता लगाने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जिंदगी पर बन आई

एक दिन रोज की तरह मछलियां पकड़ने के लिए रामोस ने समुद्र में गोता लगाया इसके बाद उसके शरीर में ऐसा बदलाव आया कि देखने वाले भी हैरान हो गए

पानी से बाहर आने के बाद रामोस के शरीर में भयानक दर्द उठा और उन्हें महसूस हुआ कि उनके शरीर का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा है

और पढ़ें: तंबाकू और धुम्रपान से आपकी जिंदगी में छा सकता है अंधेरा

रामोस की छाती , पेट , कंधे गुब्बारे की तरह फूल गए थे। उनकी ऐसी हालत देखकर डॉक्टर्स भी हैरत में पड़ गए।

सतह पर समुद्री जीव पकड़ने गए रामोस का 30 किलो वजन शरीर में नाइट्रोजन भरने के कारण हो गया था जिससे कि उनका शरीर का आकार पूरी तरह बिगड़ गया

उनके खून में मौजूद नाइट्रोजन ग्रोटेसक्वे बबल (grotesque bubbles) में बदल गए तेज दर्द और बढ़े हुए शरीर के साथ न ही रामोस चल सकते है न बैठ सकते है इस वजह से उनका बिज़नेस भी चौपट हो गया है

और पढ़ें: वेडिंग सीजन में पुराने ज्वैलरी ट्रेंड को ऐसे दे नया टच , दिखें स्टाइलिश और खूबसूरत

डॉक्टर्स के मुताबिक रामोस समुद्र में काफी गहराई तक चले गए थे जिसके कारण उनके शरीर में नाइट्रोजन की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ गई थी।

नाइट्रोजन के खून में घुलने के कारण शरीर में बुलबुले बन गए। जहां-जहां नाइट्रोजन पहुंचा, वहां रामोस का शरीर गुब्बारे की तरह फूलने लग गया।

4 साल से असहनीय दर्द से जूझ रहे रामोस को ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही है और उनके शरीर से 30 प्रतिशत तक नाइट्रोजन को निकाल दिया गया है।

इस बीमारी को 'डीकम्प्रेशन सिकनेस' भी कहा जाता है।

और पढ़ें: वैज्ञानिकों की नई खोज, सिर्फ़ 10 सेकेंड में पेन की मदद से चलेगा कैंसर का पता