इस खतरनाक भारतीय सुपरबग पर किसी भी एंटीबायोटिक का असर नहीं
एक ऐसा भारतीय सुपरबग है जिस पर किसी भी ऐंटीबायोटिक का असर नहीं होता है।
नई दिल्ली:
इबोला और जीका वायरस के बाद अब देश पर एक सुपरबग का खतरा मंडराने लगा है। ये एक ऐसा भारतीय सुपरबग है जिस पर किसी भी ऐंटीबायोटिक का असर नहीं होता है। इसकी सुपरबग की जानकारी 70 वर्षीय अमेरिकी महिला की मौत होने पर पता लगी। यह महिला दो साल पहले अपने थाइ बोन फ्रैक्चर का इलाज कराने दिल्ली आई थी।
डॉक्टर्स ने बताया कि महिला के घाव के नमूनों से यह पुष्टि की है कि उसके अंदर न्यू डेली मैटालो-बीटा-लैक्टमेस (NDM) नाम का सुपरबग पाया गया। महिला को अलग-अलग 26 एंटीबायोटिक्स दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।अमेरिकी डॉक्टर ली चैन का कहना है कि इसमें कोई आशंका नहीं कि महिला को यह इंफेक्शन भारत में ही हुआ है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि उच्च मृत्यु दर से जुड़े मल्टिड्रग रेसिस्टेंट संरचना कार्बापेनेम रेसिस्टेंट इंटेरोबेक्टिरियासी (सीआरई) के कारण संक्रमण हुआ। उन्होंने बताया कि सीआरई अमेरिका में नया नहीं है। नई बात यह है कि यह एंटीबायोटिक का बाधक है।
इस बात के सामने आने के बाद से डॉक्टर और शोधकर्ता परेशान हैं, क्योंकि जो सुपरबग महिला में पाया गया उस पर कोई भी एंटीबायॉटिक्स का असर नहीं करते।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट