Lok Sabha Election 2019 : वाराणसी में प्रियंका गांधी के दिखे कई रंग, कहीं ली सेल्फी तो किसी को लिया गोद
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से ही चुनाव लड़ें
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के तहत कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची थी. वाराणसी (Varanasi) के रामनगर पहुंचने के बाद सबसे पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आम लोगों से मिलीं. इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास जाते हुए आम लोगों से मुलाकात की. प्रियंका ने यहां एक बच्ची को गोद मे उठाया तो महिलायों और लड़कियों के साथ सेल्फी भी ली. इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास जाकर वहां के संग्रहालय को देखा और फिर रामनगर घाट से अस्सी घाट के लिए बोट से रवाना हो गयीं.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: विरोध के बीच प्रशासन ने प्रियंका गांधी को दी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की अनुमति
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से ही चुनाव लड़ें. महिला कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी को प्रियंका गांधी बनारस से हरा देंगी. बनारस को प्रियंका गांधी से बड़ी उम्मीदें हैं.
प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा, 'बीजेपी बहुत ही तरीके से सभी संस्थाओं पर हमला बोल रही है. इसमें मीडिया भी शामिल है. लोगों को मुर्ख समझना प्रधानमंत्री को बंद कर देना चाहिए.'
यह भी पढ़ें- Holi 2019: बॉलीवुड के इन गानों के बिना नहीं आएगा रंगों के त्योहार का मजा, इन गानों के साथ उठाएं लुत्फ
प्रियंका गांधी के प्रस्थान के बाद वाराणसी के रामनगर इलाके में स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया और कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस की कोई जगह नहीं है.
गठबंधन की गांठ : यूपी में फंसी महागठबंधन की गांठ, देखें VIDEO
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट