/newsnation/media/media_files/2026/02/05/best-hp-laptops-in-india-2026-02-05-18-48-02.jpg)
Best HP Laptops In India
Best HP Laptops In India: वर्किंग प्रोफेशनल हों या कॉलेज स्टूडेंट्स. इंटरनेट संबंधित काम के लिए लैपटॉप यूजर्स सबसे ज्यादा एचपी ब्रांड पर भरोसा जताते हैं. इसकी वजह है- आफ्टर सेल सर्विस, वर्सेटालिटी और ड्यूरेबिलिटी. यानी कि इस ब्रांड में आपको वो सबकुछ मिलता है, जो आप एक अच्छी क्वालिटी के लैपटॉप से उम्मीद करते हैं. सभी बड़े शहरों और टायर 2 सीटीज में इस ब्रांड के सर्विस सेंटर मौजूद हैं, जिससे आप इनके स्पेयर पार्ट्स को जब चाहे बदलवा सकते हैं. स्टूडेंट्स और होम यूजर्स को इस ब्रांड में पवैलियन और एचपी 15s मॉडल का लैपटॉप मिल जाता है, जो अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में डेली परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन विकल्प है. गेमर्स इसमें विक्टस, ओमन सीरीज के लैपटॉप मॉडल को एक्सप्लोर कर सकते हैं. वहीं, प्रोफेशनल क्रिएटिव्स की बात करें, तो वो AI एन्हेंस्ड सिक्योरिटी के साथ आ रहे प्रीमियम फीचर्स वाले लैपटॉप मॉडल स्पेक्टर और एन्वी को ट्राई कर सकते हैं. तो आइए अब बजट फ्रेंडली रेंज में उपलब्ध 5 बेस्ट एचपी लैपटॉप के बारे में जानते हैं.
यह भी पढ़ें- क्या लैपटॉप Cooling Pads सचमुच काम करता है? इसका काम क्या है? जानें यहां
1. HP 15, i3-1315U Laptop
बजट फ्रेंडली रेंज में आप एक हाई परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो एचपी 15 के इस इंटेल कोर आई3 लैपटॉप को देख सकते हैं. इस लैपटॉप में आपको 12जीबी रैम और 512जीबी रोम की स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है. शानदार विजुअल क्वालिटी के लिए इसमें फुलएचडी एंटी ग्लेयर स्क्रीन दी गई है. डिस्प्ले साइज 15.6 इंच की है. विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से आप इसपर सभी हाई टास्क को परफॉर्म कर सकते हैं. अपनी स्मूद परफॉर्मेंस और अफॉर्डेबल प्राइस रेंज की वजह से यह लैपटॉप बेस्ट HP Laptops For Students साबित होता है.
2. HP 15, AMD Ryzen 3 7320U Laptop
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/05/hp-15-amd-ryzen-3-7320u-laptop-2026-02-05-18-52-19.jpg)
एचपी 15 का यह रायजेन 3 लैपटॉप मॉडल स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए एक प्रीमियम च्वॉइस है. मॉडर्न डिजाइन के इस लैपटॉप में आपको एफिशिएंसी और पोर्टेबिलिटी दोनों मिलती है. मल्टीटास्किंग के दौरान, स्मूद परफॉर्मेंस के लिए आप इस लैपटॉप को ले सकते हैं. इसमें सिक्योरिटी फीचर भी मौजूद है. यह लैपटॉप 8जीबी रैम, 512जीबी रोम और 15.6 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 1080 पिक्सल का फुलएचडी कैमरा है.
3. HP 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U Laptop
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/05/hp-15-13th-gen-laptop-2026-02-05-18-53-00.jpg)
जिनलोगों को हैवी टास्क का पावरहाउस चाहिए, वो एचपी 15 का यह लैपटॉप मॉडल ले सकते हैं. इस लैपटॉप में बेहतरीन प्रोडक्टिविटी मिलती है. 13th जेनरेशन के इस लैपटॉप में सभी लेटेस्ट फीचर्स मौजूद हैं. आप इस HP i5 Laptops में एकसाथ दर्जन भर से ज्यादा टैब्स ओपन कर सकते हैं. फोट एडिटिंग और हाई डेफिनिशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इसमें 15.6 इंच की डिस्प्ले है. लैपटॉप का वजन मात्र 1.59 किलो है.
यह भी पढ़ें- यूट्यूब से घर बैठे करना चाहते हैं अच्छी कमाई? तो शौक को बनाएं फुल-टाइम करियर, फॉलो करें ये टिप्स
4. HP 15 Consumer Series Laptop
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/05/hp-15-consumer-series-laptop-2026-02-05-18-54-46.jpg)
13th जेनरेशन के आई3 लैपटॉप की बात हो और एचपी15 के इस लैपटॉप मॉडल का जिक्र न आए ऐसा कैसे हो सकता है? स्मूद परफॉर्मेंस के लिए यूजर्स इसे बेहद पसंद करते हैं. इस लैपटॉप की स्टोरेज कैपेसिटी 16जीबी रैम और 512जीबी रोम की है. यह लैपटॉप 15.6 इंच की एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ फुलएचडी विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है. विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से इसपर आप हैवी टास्क आसानी से कर सकते हैं.
5. HP 15, Intel Core Ultra 5 Laptop
यह एचपी का AI पावर्ड लैपटॉप है. यानी कि इसमें आप किसी भी इंटेलीजेंस वर्क को आसानी से परफॉर्म कर सकते हैं. वीडियो एडिटिंग और फोटोशॉप के लिए भी यह लैपटॉप बेहतरीन च्वॉइस है. इसमें आपको 16जीबी रैम और 1टीबी की स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है. कॉलेज स्टूडेंट्स, गेमर्स और प्रोफेशनल्स सभी के लिए यह एचपी लैपटॉप परफेक्ट ऑप्शन है. एडवांस फीचर्स की वजह से इस लैपटॉप को Best HP Laptops In India की लिस्ट में शुमार किया जाता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/05/hp-15-i3-1315u-laptop-2026-02-05-18-51-06.jpg)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/05/hp-15-intel-core-ultra-5-laptop-2026-02-05-18-55-19.jpg)