त्वचा की रंगत के हिसाब से सही लिपस्टिक का करें चयन!
अपनी त्वचा की रंगत को अच्छे से समझकर सही रंग की लिपस्टिक लगाएं।
नई दिल्ली:
त्वचा की रंगत के हिसाब से सही रंग की लिपस्टिक लगाने से जहां एक ओर आपको आकर्षक लुक मिलता है, वहीं गलत लिपस्टिक लगाने से आपका लुक बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी त्वचा की रंगत को अच्छे से समझकर सही रंग की लिपस्टिक लगाएं। 'द बॉडी शॉप इंडिया' के मेकअप आर्टिस्ट रोजर लोबो ने त्वचा की रंगत के हिसाब से सही लिपस्टिक का चयन करने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :
* अगर आप गोरी है तो पीच या न्यूड पिंक या हल्के बैंगनी रंग की शेड वाली लिपस्टिक लगा सकती है। आप मैट लिपस्टिक भी लगा सकती है। आंखों पर हल्के मेकअप के साथ होंठों पर गहरे रंग की लिपस्टिक से आपको बोल्ड लुक मिलेगा।
* आगर आपकी त्वचा की रंगत गेंहुआ है तो आप गहरे शेड वाली लिपस्टिक यहां तक कि लाल और नारंगी रंग की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इस रंगत वाली त्वचा पर हल्के से लेकर गहरे रंग हर शेड वाली लिपस्टिक जंचती है। लिपिस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके चेहरे पर ब्राइटनेस हो और डल नहीं दिखे। हल्केहाथों से चेहरे पर थोड़ा सा बीबी क्रीम या कुशन फाउंडेशन लगाएं और आंखों पर काजल लगाए। खबूसूरत लुक के लिए होंठों और आंखों के मेकअप पर भी ध्यान दें।
* अगर आपकी त्वचा का रंग न्यूट्रल है, तो गहरे गुलाबी, बैंगनी या भूरे रंग की लिपस्टिक लगाएं। हमेशा मैट लिपस्टिक लगाने की कोशिश करें, जिससे अपको सही और क्लासी लुक मिलेगा।
* अगर आपकी त्वचा का रंग सांवला है तो आप शीयर ग्लॉस्ड या मरून या भूरे रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं, यह आपके ऊपर जंचेगा। आंखों पर स्मोकी लुक वाला मेकअप और शीयर ग्लॉस के साथ न्यूड लिप्स हमेशा आपको सबसे अलग दिखाते हैं।
न्यका (एफएसएन) ब्रांड्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना छाबड़ा का कहना है कि महिलाओं के बैग में लिपस्टिक सबसे उपयुक्त मेकअप आइटम होता है। उन्होंने कहा कि दो अंटरडोन हल्के और चटख होते हैं।
इसे भी पढ़ें: मुंहासों से निपटने के लिए आहार में शामिल करे ये 6 फूड
उन्होंने इस संबंध में कुछ सुझाव भी दिए हैं :
* क्लासिक न्यूड शेड गोरी रंग की लड़कियों के होंठों पर ज्यादा जंचते हैं। वैसे गोरे रंग की त्वचा पर हर रंग खिलता है, लेकिन न्यूड रंग सबसे उपयुक्त होता है। न्यूड शेड ऑफिस जाने वाली लड़कियों, डे मेकअप या न्यूड मेकअप लुक के लिए सबसे बेहतर होते हैं।
* गुलाबी रंग की शेड वाली लिपस्टिक अधिकांश लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। गोरे या मीडियम रंग की त्वचा वाली लड़कियों पर हल्के गुलाबी या निआन गुलाबी शेड वाली लिपस्टिक जंचते हैं। गेहुंए रंग की लड़कियों पर गहरे या चटक रंग के गुलाबी रंग के लिपस्टिक खिलते हैं।
* लाल रंग की लिपस्टिक कभी भी चलन से बाहर नहीं होने वाली है। इस रंग की लिपस्टिक हर रंगत वाली त्वचा के ऊपर खिलती है।
इसे भी पढ़ें: अगर बच्चे को कराती हैं ब्रेस्ट फीडिंग तो स्मोकिंग से रहें दूर, होता है ये नुकसान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट