जोजोबा तेल के इन 6 फायदों से त्वचा बनाएं खिली-खिली
जोजोबा तेल एक एसेंशियल ऑयल होता है जो आपकी सौंदर्यता को बढ़ाने में मदद करता है।
नई दिल्ली:
जोजोबा तेल एक एसेंशियल ऑयल होता है जो आपकी सौंदर्यता को बढ़ाने में मदद करता है। सुंदरता को बढ़ाने के लिए जोजोबा के तेल का रोज़ाना प्रयोग किया जा सकता है। इसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते।
त्वचा की नमी
जोजोबा तेल से त्वचा की नमी बनी रहती है। ये त्वचा को हाईड्रेट रखता है और इससे फ्रेशनेस बनी रहती है। इस तेल से बिना रोमछिद्रो को बंद किए त्वचा को पोषण मिलता है। इसके अलावा, यह रोमछिद्रो में बैक्टीरिया का निर्माण भी रोकता है, जो ब्लैकहैड्स और मुँहासे के ब्रेकआउट का कारण होता है।
मुलायम होंठ
जोजोबा तेल से होंठों की खूबसूरती बढ़ती है। जोजोबा तेल से होंठों पर धीरे-धीरे मालिश करने से इसका रूखापन दूर होता है। साथ ही होंठों की दरारें भी खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: बॉडी बिल्डिंग के शौकीन है तो व्हे प्रोटीन का ऐसे करे प्रयोग
झुर्रिया हटाएं
विटामिन से भरपूर जोजोबा तेल झुर्रियों को हटाने के लिए सबसे अच्छा उपाय होता है। इसके प्रयोग से बढ़ती उम्र को आसानी से छुपाया जा सकता है। जोजोबा तेल में किसी भी तरह के केमिकल नहीं होते है। ऐसे में इसे रोज के प्रयोग का हिस्सा बनाया जा सकता है।
नैचुरल सनस्क्रीन
जोजोबा तेल प्राक़तिक रूप से सनस्क्रीन का काम करता है। ये आपकी त्वचा की कोशिकाओं में जाकर उन्हें राहत पहुंचाता है। सनबर्न के कारण होने वाले दर्द में भी जोजोबा तेल का प्रयोग करना बेहतर रहता है।
मेकअप उतारना
जोजोबा तेल से मेकअप रिमूवल की तरह भी काम करता है। इससे आप आसानी से वॉटर प्रूफ मस्कारा, लिक्विड आई लाइनर रिमूव कर सकती हैं। एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर जोजोबा तेल त्वचा को मुलायम बनाता है।
घनी आईब्रो
जोजोबा तेल की मदद से आईब्रो को घना किया जा सकता है। एक चम्मच एलोविरा जेल में जोजोबा तेल मिलाकर मस्कारे की तरह अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं।वैसे ही इस मिश्रण को लगाएं। 15 मिनट बाद साफ कर दें।
इसे भी पढ़ें: इन 7 बीमारियों को लेकर पुरुषों को रहना चाहिए सजग, हो सकती हैं जानलेवा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!