स्वाद ही नहीं सौंदर्य को भी बढ़ाता है सरसों तेल
सरसों के तेल के गुणों के बारे में अगर बात की जाए तो यह सचमुच हर किसी के लिए काफी लाभदायक है।
नई दिल्ली:
सरसों का तेल भारत का ऑलिव ऑयल है, सरसों के तेल के गुणों के बारे में अगर बात की जाए तो यह सचमुच हर किसी के लिए काफी लाभदायक है। सरसो के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते है। सरसों तेल के इस्तेमाल से आकर्षक लुक भी पाया जा सकता है। जानिए क्या होते हैं इसके फायदें
नैचुरल सनस्क्रीन
आजकल हम ऐसे सन्स्क्रीन का चयन करने लगे हैं, जिनमें एसपीएफ 20 या फिर उससे अधिक हो। लेकिन हम आपको बता दें कि सरसों के तेल से बेहतर सन्स्क्रीन कोई नहीं है। इसमें उच्च लेवल का विटामिन ई होता है, जो नेचरल सन्स्क्रीन की तरह काम करता है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से हमारी त्वचा को बचाता हैं और समय से पहले झुर्रियों को आने से भी रोकता है।
बालों के लिए फायदेमंद
हानिकारक केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर लगाने के बजाय सरसों तेल लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। बालों को कर्ल (घुंघराला) बनाए जाने या जूड़ा बनाने के दौरान बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झड़ने से भी रोकता है।
छुर्रियों से दिलाए मुक्ति
चेहरे को रोजाना सरसों तेल से मसाज कर सन टैन, झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं। इसे 10-15 मिनट बाद धो लें। मुहांसे, चकत्ते या दाने पड़ जाने पर सरसों तेल की कुछ बूंदें रोज 10-15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही चमक भी लाता है।
त्वचा को करता है मुलायम
सरसो के तेल की मालिश भी बहुत लाभप्रद होती है, क्यूकि इससे रक्त प्रवाह सुधरता है और मांसपेशियों मजबूत बनती है| सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी होना आम बात है। आप सरसों तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर मलें। कुछ मिनट के बाद इसे पानी से धो लीजिए। त्वचा मुलायम हो जाती है।
कोमल होंठों के लिए
सर्दियों में होंठों का फटना काफी सामान्य सी बात होती है। अगर आप सॉफ्ट और मॉइस्चराइज होंठ चाहती हैं तो ऐसे में आप लिपबाम के बजाय होंठों पर सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय अगर आप इस उपचार का इस्तेमाल करती हैं तो आप आसानी से फटे होठों से राहत पा सकती हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें