/newsnation/media/media_files/2026/02/28/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-2026-02-28-14-32-20.jpg)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Photograph: (Jio Hotstar)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. कुछ समय पहले ही शो में 8 साल का लीप आया है और अरमान और अभीरा एक दूसरे से अलग हो गए हैं. लेकिन अब शो में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है और एक बार फिर से अरमान और अभीरा करीब आएंगे.
दोस्त बनेंगी मायरा-मुक्ति
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक स्कूल में मायरा और मुक्ति के बीच काफी लड़ाई देखने को मिली थी. लेकिन अब दोनों दोस्त बनती नजर आ रही है और एक दूसरी की हर चीज में मदद कर रही है. शो में आगे मायरा अपने पापा को कुकिंक कॉम्पिटीशन में भेजेगी. वो मुक्ति को सलाह देगी कि वो अपने पापा यानी अरमान के साथ उसकी मां यानि अभीरा को भेज दे.
कुकिंग कॉम्पिटीशन में टकराएंगे अभीरा-अरमान
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कुकिंग कॉम्पिटीशन में अभीरा और अरमान की राहें फिर टकराएंगी. दूसरी ओर अरमान एक बड़ी मुसीबत में भी फंसने वाला है. दरअसल, कृष किसी काम में लगा होगा. वो किसी से कॉल पर बात करेगा और कहेगा कि मैंने आपके लिए इतने दिनों से काम किया है, आप मुझे ऐसे नहीं छोड़ सकते. कृष तान्या को बताएगा कि वो अरमान से वफादारी नहीं तोड़ सकता. लेकिन असल में कृष अरमान के खिलाफ कुछ प्लान कर रहा है.
ये भी पढ़ें- एकता कपूर की हीरोइन बन गईं तान्या मित्तल, वीडियो शेयर कर खुद किया ऐलान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us