/newsnation/media/media_files/2026/02/14/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-2026-02-14-13-46-03.jpg)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Photograph: (Jio Hotstar)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों 8 साल के लीप के बाद अरमान और अभीरा की जिंदगी बेहद बदल गई है. एक तरइ अरमान मायरा का ख्याल रख रहा है तो दूसरी ओर अभीरा के साथ मुक्ति है. शो में अब तक देखने को मिला कि अभीरा अरमान की गाड़ी रिंकू की विदाई के लिए इस्तेमाल करती है. जिस वजह से अरमान भड़कता है. वहीं, मुक्ति और मायरा की भी फोन में बात होती है. अब शो में आगे राज खुलने वाला है कि आखिर दोनों अलग कैसे हुए.
किसकी वजह से अलग हुए अरमान अभीरा?
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभीरा 8 साल पहले हुए हादसे को याद करती है. जिसमें उसका एंबुलेंस से एक्सीडेंट हो गया होता है. वाणी यानि मुक्ति भी सदमें में चली गई होती है. जब वो होश में आती है तो अरमान और मायरा से मिलने की कोशिश करती है, लेकिन विद्या उनके बीच विलेन बन जाती है. विद्या अभीरा से कहती है कि अरमान उसके साथ नहीं रहना चाहता है और उसे मायरा की कस्टडी भी चाहिए. इसी वजह से अभीरा सबसे अलग हो जाती है.
मां के लिए तड़पेगी मायरा?
दूसरी ओर शो में ये दिखाया जाएगा कि अभीरा मुक्ति को स्कूल भेजने के लिए शॉपिंग के लिए ले जाती है. वहीं , मायरा को भी विद्या और पोद्दार परिवार की सभी महिलाएं कपड़े खरीदने लेकर जाएंगी. इस दौरान मायरा को अपीन मां की याद आएगी और वो खूब रोएगी. अब शो में आगे देखने को मिलेगा कि जब विद्या का सच सामेन आएगा तो अभीरा और अरमान के रिश्ते का क्या होगा. वहीं, मायरा और मुक्ति की मुलाकात क्या ट्विस्ट लेकर आएगी.
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने रिजेक्ट किया नेटफ्लिक्स का ऑफर? 60 करोड़ की रकम को चुटकी में ठुकरा दिया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us