/newsnation/media/media_files/2026/02/14/vijay-rashmika-2026-02-14-13-09-12.jpg)
Vijay-Rashmika Photograph: (Social Media)
Vijay-Rashmika Reject Netflix Offer: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी महीने 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं. इस बीच अब खबर आ रही है कि दोनों ने करोड़ों का नेटफ्लिक्स ऑफर ठुकरा दिया है. चलिए जानते हैं.
नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकराया?
तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने विजय और रश्मिका की शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए उन्हें करीब 60 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था. लेकिन कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और वो अपनी शादी को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सेलिब्रिटी वेडिंग फुटेज से जुड़े पुराने कानूनी विवादों को देखते हुए कपल काफी सतर्क है.
कब और कहां होगी शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी करने जा रहे हैं. दोनों उदयपुर के एक राजसी पैलेस में फेयरिटेल वेडिंग करने की तैयारी में हैं. यह शादी पूरी तरह प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. विजय के करीबी दोस्तों में डायरेक्टर संदीप वांगा समेत कुछ चुनिंदा एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को इंवाइट किया जा सकता है. वहीं, शादी के बाद दोनों हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन देंगे.
ये भी पढ़ें- इस दिन उदयपुर में सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? यहां होगा वेडिंग रिसेप्शन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us