/newsnation/media/media_files/2026/02/02/vijay-deverakonda-rashmika-mandanna-2026-02-02-17-02-43.jpg)
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रही हैं और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चर्चित कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है.
वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि 2 फरवरी को रश्मिका और विजय की शादी होने वाली है. हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. इसी बीच अब दोनों की शादी को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है.
कब और कहां होगी शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी करने जा रहे हैं. दोनों उदयपुर के एक राजसी पैलेस में फेयरिटेल वेडिंग करने की तैयारी में हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दोनों अपनी-अपनी फिल्मों और साथ आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. फरवरी के दूसरे हफ्ते में वो शूटिंग से ब्रेक लेकर शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे.
बेहद प्राइवेट होगी शादी
रिपोर्ट में बताया गया है कि वेडिंग इनविटेशन और बाकी डिटेल्स को फाइनल किया जा रहा है. यह शादी पूरी तरह प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. विजय के करीबी दोस्तों में डायरेक्टर संदीप वांगा समेत कुछ चुनिंदा एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को आमंत्रित किया जाएगा. शादी के बाद दोनों हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन देंगे.
अक्टूबर 2025 में हुई थी प्राइवेट सगाई
बताया जा रहा है कि रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते में हैदराबाद में विजय के घर पर एक प्राइवेट सगाई की थी. यह रस्म बेहद छोटी और सिर्फ परिवार तक सीमित थी. हालांकि दोनों ने कभी भी सगाई की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन कई मौकों पर दोनों को रिंग पहने हुए देखा गया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिली.
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी साल 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर शुरू हुई थी. फिल्म की सफलता के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों आज भी साथ हैं. फैंस को भी इस जोड़ी की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आती है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us