/newsnation/media/media_files/2026/02/02/amaal-mallik-2026-02-02-15-49-29.jpg)
Amaal Mallik
Amaal Malik Face Surgery: ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुके मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक अपनी शानदार सिंगिंग के साथ-साथ इन दिनों अपनी सेहत को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट और इंटरव्यू में अमाल ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें उन्होंने गंभीर चोटों, सर्जरी और आर्थिक परेशानियों के बारे में खुलकर बात की.
'मेरे चेहरे पर 45 टांके लगे थे'
हाल ही में अमाल मलिक ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि उनके चेहरे पर एक समय 45 टांके आए थे. उन्होंने कहा, “मेरी सर्जरी नहीं हुई थी, लेकिन मेरे चेहरे पर 45 टांके लगे थे. मेरा दाहिना कंधा डिसलोकेट हो गया था, बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ था और मेरी नाक भी टूट गई थी. दाहिनी तरफ की खोपड़ी तक टूट गई थी.”
फेस सर्जरी के लिए लेना पड़ा 5 लाख का लोन
अमाल ने बताया कि उन्हें अपनी फेस सर्जरी के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था. यह हादसा उनके 12वीं के एग्जाम के दौरान हुआ था. उन्होंने कहा, “मेरा पूरा चेहरा टूट-फूट गया था, लेकिन फिर भी मैंने 3-4 घंटे तक आंखें खुली रखने के लिए एक डिवाइस की मदद से पेपर लिखा. ये सब बहुत जल्दी-जल्दी हुआ, लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं.”
घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं अमाल
अमाल मलिक लंबे समय से घुटने की गंभीर चोट से भी परेशान हैं. उन्होंने बताया कि परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें घुटने में ब्रैसेस पहनने पड़ते हैं.
उन्होंने कहा, “अगर मैं ब्रैसेस न पहनूं तो मेरा घुटना घूमकर बाहर निकल सकता है. ग्रैंड फिनाले में परफॉर्म करते वक्त ऐसा हो भी गया था. घूमते ही मेरे घुटने लटकने लगे.” वहीं उन्होंने स्वीकार किया कि पहले पैसों की कमी और अब समय की कमी के कारण वह सर्जरी नहीं करवा पाए. सिंगर ने कहा, “सर्जरी बहुत महंगी थीं. पहले पैसे नहीं थे और अब समय नहीं है.”
अब सेहत को प्राथमिकता देने का फैसला
अमाल मलिक ने कहा कि अब वह अपनी हेल्थ पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं. उन्होंब कहा, “अब मुझे पता है कि समस्या क्या है. खुद को वक्त देना जरूरी है, सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. गाना तो चलता रहेगा. मैं 5 साल की उम्र से ही जंग लड़ रहा हूं, लेकिन अब आराम भी जरूरी है.”
पहले भी हो चुके हैं गंभीर हादसे
गौरतलब है कि साल 2017 में प्रयागराज में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान अमल के बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत थी, लेकिन व्यस्तता के कारण वह टलती रही. इसके अलावा, अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में खुलासा किया था कि वह स्लीप एपनिया से भी पीड़ित हैं. सोते समय उनकी सांस 15-20 सेकंड तक रुक जाती है, जिसके कारण उन्हें मशीन की मदद से सोना पड़ता है.
ये भी पढ़े: पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ‘धुरंधर’, पाक नेटफ्लिक्स पर इन भारतीय फिल्मों का बोलबाला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us